Pune News | ‘इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड’ में नाम दर्ज करानेवाले 2 वर्ष 2 महीने के बच्चे शिवांश को अजित पवार ने दी शुभकामनाएं

पुणे (Pune News) : पुणे (Pune News) के विश्रांतवाडी (Vishrantwadi) इलाके में रहनेवाले 2 वर्ष 2 महीने के बच्चे कु. शिवांश चंद्रशेखर अडागले (NS. Shivansh Chandrashekhar Adagale) के बौद्धिक कौशल और चतुराई को ‘इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड’ (India Book of Records) में दर्ज किया गया है।

 

उस बच्चे का जन्म पुणे (Pune) में 11 अप्रैल 2019 को हुआ था। छोटी सी उम्र में स्कूल जाने से पहले ही शिवांश को 23 मराठी व अंग्रेजी कविता याद हो गई साथ ही 1 से 30 तक अंग्रेजी गिनती, पूरा इंग्लिश वर्णमाला (english alphabet) उससे संबंधित शब्द सहित बोल कर दिखाता है। साथ ही 12 रंग, 37 जानवरों, 14 फूल, 12 सब्जी, 20 अंग, 10 आकार को पहचानता है और बोल कर भी दिखाता है।

A-Z  और 1-10 अंक की-बोर्ड पर बिना किसी गलती के टाइप करता है। 15 जानवरों की आवाज निकालता है। हनोई टावर 9 सेकेंड में लगाता है। 27 से ज्यादा क्रिया करता है वो भी अंग्रेजी में बोलने के बाद्। इसके अलावा सप्ताह के दिन और वाहनों के अलग-अलग पार्ट को पहचानता है।

 

इस बच्चे का सम्मान विधानभवन, पुणे में उपमुख्यमंत्री अजित पवार (Deputy Chief Minister Ajit Pawar) के हाथों सम्मान चिन्ह, शॉल-श्रीफल, फूलों का गुलदस्ता और चॉकलेट देकर किया गया।

भविष्य में यह बच्चा एक नया कीर्तिमान स्थापित करें इसके लिए दादा ने शुभकामनाएं दी। इस मौके पर विधायक सुनील टिंगरे (MLA Sunil Tingre), प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य प्रदीप देशमुख (State Executive Members Pradeep Deshmukh), विनोद पवार (Vinod Pawar), विजय देसाई (, Vijay Desai), श्रीनिवास मेखला (Srinivas Mekhla), नचिकेत सालवी (Nachiket Salvi) और अडागले परिवार उपस्थित थे।

 

 

——————————————————————————————————————————–

 

Pune | अजित पवार के दो पर्सनल असिस्टेंट अब पुणे के राष्ट्रवादी भवन में, जनता की समस्या सरकार तक पहुंचाने में करेंगे मदद

पुणे : (Pune) राज्य के उपमुख्यमंत्री व पुणे जिले के पालकमंत्री अजित पवार (Ajit Pawar) के मार्गदर्शन में कार्यरत पुणे शहर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (Nationalist Congress Party) का कार्यालय पुणेकरों (Pune) के लिए एक हक का मंच बन चुका है। इसके एक भाग के रूप में पुणेकरों को राज्य सरकार से संबंधित कामकाज के लिए निवेदन देना, पत्र व्यवहार करना आसान हो इसके लिए पुणे के पार्टी कार्यालय में पवार ने अपने दो स्वयं पर्सनल असिस्टेंट (personal assistant) नियुक्त किया है। आज से हर सोमवार सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक आवेदन स्वीकार करने के लिए उपमुख्यमंत्री पवार के दो पर्सनल असिस्टेंट पार्टी ऑफिस में उपस्थित रहेंगे।

 

Pune Unlock | पुणे आज से अनलॉक; शहर में क्या शुरू और क्या बंद, यहाँ जानें