Pune News | अशोक विद्यालय और जूनियर कॉलेज की शत-प्रतिशत रिजल्ट की उज्ज्वल परंपरा जारी

पुणे : पुणेसमाचार ऑनलाइन – Pune News | महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (Maharashtra State Board of Secondary and Higher Secondary Education) द्वारा घोषित 12वीं के परिणामों में महाराष्ट्र विद्यार्थी सहायक मंडल द्वारा संचलीत अशोक विद्यालय और जूनियर कॉलेज Ashok Vidyalaya and Junior College (कला, वाणिज्य और विज्ञान) ने इस वर्ष भी अपनी 100% रिजल्ट की परंपरा को बनाए रखी है। लगातार आठवें साल शत प्रतिशत परिणाम रहा. इस सफलता में सभी शिक्षण एवं गैर शिक्षण स्टाफ, प्राचार्य, संस्था प्रबंधन का योगदान अमूल्य रहा है। आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स शाखा के 370 स्टूडेंट्स ने 12वीं की परीक्षा दी थी। (Pune News)

साइंस विभाग में हर्षाली रमेश कुंजिर Harshali Ramesh Kunjir (89.50 फीसदी), श्रेय दिलीप सराफ Shrey Dilip Saraf (88.67 फीसदी), अरुंधति अमर सिंह थावरे Arundhati Amar Singh Thawre (87.83 फीसदी) ने क्रमश: पहला, दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया. अखिलेश नितिन लोनकर (Akhilesh Nitin Lonkar) ने आईटी विषय में 100 में से 100 अंक प्राप्त किए। कविता आनंद कांकणे ने हिंदी में 95, जबकी दामोदर केतन पेंडसे ने गणित में 98 अंक हासिल किए। (Pune News)

महाराष्ट्र विद्यार्थी सहायक मंडल (Maharashtra Students Assistant Board) के अध्यक्ष मोहन जोशी (Mohan Joshi), संस्थान सचिव प्रसाद अबनावे, कोषाध्यक्ष प्रथमेश अबनावे, संयुक्त सचिव पुष्कर अबनावे, सदस्य प्रज्योत अबनावे, गौरव अबनावे, प्राचार्य विद्या कांबले ने मिठाई बाँटकर शिक्षकों और छात्रों की गुणवत्तापूर्ण परिणाम के लिए प्रशंसा की।

 

Web Title :  Pune News | Ashok Vidyalaya and Junior College 100% Result Released