Pune News | पुणे जिले के मावल, मुलशी, हवेली, आंबेगांव, जुन्नर, भोर और वेल्हा तालुका के पर्यटनस्थल में जमावबंदी 

 

पुणे, 17 जुलाई : (Pune News) कोरोना को देखते हुए पुणे जिले (Pune News) में पर्यटनस्थलों (Tourist destinations) पर धारा 144 लगा दिया गया है।  पुणे ग्रामीण जिला क्षेत्र में धारा 144 लगाए जाने से पांच या उससे अधिक लोग एक जगह पर जमा होने पर रोक  लगा दी गई है।  इसके साथ ही झरनों से एक किलोमीटर के परिसर में वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दिया गया है।

पिछले कुछ दिनों से जिले के पर्यटनस्थलों पर नागरिकों दवारा भीड़ किये जाने की तस्वीरें सामने आ रही थी। पर्यटकों की भीड़ बढ़ने से कोरोना का प्रकोप बढ़ने की आशंका है। इसे देखते हुए जिलाधिकारी डॉ. राजेश देशमुख ने जिले के मावल, मुलशी, हवेली, आंबेगांव, जुन्नर, भोर और वेल्हा तालुका के  ;पर्यटनस्थलों में धारा 144 लागु कर दिया है।
पालकमंत्री अजीत पवार ने आने वाले सप्ताह में पुणे और पिंपरी-चिंचवड़ में प्रतिबंध बने रहने की जानकारी स्पष्ट कर दी है।  पुणे जिले में पिछले सप्ताह का ही प्रतिबंध लगा रहेगा। ऐसे में  आने वाले सप्ताह में स्तर- 3 की छूट मिलेगी।  शनिवार और रविवार को अत्यावश्यक सेवाओं को छोड़कर सख्त प्रतिबंध लगा रहेगा।
इन पर्यटन स्थलों पर नियम लागू 
मवाल तालुका 
भुशी डैम, घुबड तालाब, लोनावला डैम, तुंगाली डैम, राजमाची पॉइंट, मंकी पॉइंट, अमृतांजन ब्रिज, वलवन डैम, एकवीरा मंदिर परिसर, वेहेरगांव, टाइगर पॉइंट, लायन पॉइंट, शिवलिंग पॉइंट, कार्ला लेणी, भाजे लेणी, लोहगढ़ किल्ला, तुंग किल्ला, विसापूर किल्ला, तिकोना किल्ला, पवना धरण परिसर, भाजे झरना, आंबेगाव का झरना, पंढरपुर मंदिर, बेंदेवाड़ी, दाहुली।
मुलशी तालुका 
लवासा, टेमघर डैम परिसर, मुलशी डैम परिसर, पलशे झरना, पिंपरी दरी पॉइंट,  सहारा सिटी, कालवण परिसर, तामहीनी घाट परिसर
हवेली तालुका 
घेरा सिंहगढ़, सिंहगढ़ किला, डोनजे, खडकवासला डैम परिवार
आंबेगाव तालुका 
भीमाशंकर मंदिर परिसर, कोंडवल झरना, डिंभे डैम, आहुपे पर्यटनस्थल
जुन्नर तालुका 
नानेघाट, दारे घाट, आंबे हाथवीज, वडज डैम, मानिकडोह डैम, बिबटा निवारा केंद्र, शिवनेरी किला, सावंड किला, हड़पसर किला
भोर तालुका 
वरंडा घाट, रोहड़ेश्वर /विचित्र गढ़, रायरेश्वर किला, भाटघर डैम परिसर, निरादेवघर डैम, नागेश्वर मंदिर, भोर राजवाड़ी, नारायणपुर मंदिर परिसर, पानवाड़ी घाट, बोपदेव घाट, दिवेघाट, मल्हारगढ़
वेल्हा तालुका 
तोरणा किला, राजगढ़ किला, मढ़े घाट, पानशेत डैम, वरगांव डैम परिसर