Pune News | पुणे के कात्रज परिसर में तेंदुआ के दर्शन, नागरिकों से सतर्क रहने की अपील 

 

पुणे, 5 अगस्त : (Pune News) कात्रज परिसर में तेंदुआ दिखने की जानकारी सामने आई है।  कुछ नागरिकों दवारा तेंदुआ देखे जाने के बाद परिसर में खलबली मच गई। (Pune News) इसकी जानकारी मिलने पर पुलिस व वन विभाग (Forest department)  की टीम मौके पर पहुंची।  तेंदुए को ढूंढा जा रहा है। नागरिकों से बिना घबराए सतर्क रहने की अपील की गई है।

कात्रज परिसर के पहाड़ी क्षेत्र से सटे गुजर निंबालकर वाड़ी गांव है।  इस गांव के कुछ लोगों को  बुधवार की रात 8 बजे तेंदुआ के दर्शन हुए।  उन्होंने तत्काल इसकी जानकारी वन विभाग व भारती विद्यापीठ पुलिस को दी।  जानकारी मिलते ही भारती विद्यापीठ पुलिस स्टेशन के अधिकारी मौके पर पहुंचे। साथ ही वन विभाग को इसकी जानकारी दी।  इसके बाद विभाग की टीम यहां पहुंची।
अंधेरे में कुछ वक़्त तक तेंदुए को खोजा गया।  लेकिन उसके बाद उसके दर्शन नहीं हुए।  लेकिन मौके पर नागरिकों ने बताया कि उन्होंने तेंदुआ को देखा है।  पुलिस ने घटनास्थल पर नागरिकों को उचित निर्देश दिए और  सतर्क रहने और कोई जानकारी मिलने पर इसकी सूचना देने की अपील की है।  इस बीच पुणे में तेंदुए के दर्शन होने से खलबली मच गई है।  पुलिस ने कंट्रोल रूम को इसकी जानकारी दी है।

 

Mhada Lottery 2021 | महाराष्ट्र : खुशखबर! दशहरा के मुहूर्त पर म्हाडा की आम नागरिकों के लिए 9000 घरों की लॉटरी, घरों की कीमत करीब 38 से 40 लाख

इस बार दशहरा में म्हाडा के घरों की लॉटरी निकालने का निर्णय राज्य सरकार ने लिया है।  इस लॉटरी (Mhada Lottery 2021) में आम लोगों को किफायती घर मिलेंगे । कुल 9 हज़ार घरों के लिए यह लॉटरी (Mhada Lottery 2021) निकलेगी। म्हाडा के कोकण मंडल (Konkan board) दवारा इसे लेकर जल्द ही विज्ञापन प्रकाशित (Advertisement published) किया जाएगा। दशहरा (Dussehra) के मुहूर्त पर इन घरों की लॉटरी निकलेगी।

इस लॉटरी के तहत प्रधानमंत्री आवास योजना (Pradhan Mantri Awas Yojana) के तहत आने वाले 6500 घर, कोकण मंडल आवास परियोजना के तहत आने वाले 2000 घर और 20% योजना के तहत आने वाले 500 घर शामिल है।