Pune News | जिले में एक करोड़ नागरिक हुए वेक्सीनेटेड 

पुणे, 24 सितंबर : Pune News | राज्य में पुणे जिले में सबसे अधिक कोरोना मरीज (corona patient) मिले थे।  पुणे जिले में कोरोना पॉजिटिविटी रेट (corona positivity rate) भी अधिक थी।  लेकिन जिले में वेक्सीनेशन (vaccination) बढ़ाये जाने के कारण पुणे (Pune News) और पिंपरी -चिंचवड़ शहर सहित जिले में कोरोना संक्रमितों की पॉजिटिविटी रेट पिछले महीने भर से कंट्रोल (positivity rate in control) में  है।  फ़िलहाल पॉजिटिविटी रेट 5% से कम है।  इस रेट को नियंत्रण में रखने में वेक्सीनेशन का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।

जनवरी महीने में जिले में वेक्सीनेशन मुहीम (vaccination campaign) की शुरुआत हुई थी।  ग्रामीण क्षेत्र में 36 लाख 2 हज़ार 624 नागरिकों के वेक्सीनेशन का लक्ष्य था।  पुणे शहर में 30 लाख 927 नागरिकों के वेक्सीनेशन का लक्ष्य रखा गया था।  जबकि पिंपरी चिंचवड़ परिसर में 19 लाख 36 हज़ार 154 नागरिक को मिलाकर 85 लाख 39 हज़ार 706 लोगों के वेक्सीनेशन का लक्ष्य प्रशासन ने रखा था।  इनमे फ्रंटलाइन वर्कर, हेल्थ सेवक, 45 और 65 से  अधिक  उम्र के नागरिकों के वेक्सीनेशन को प्राथमिकता दी गई थी।  1 हज़ार 285 केंद्रों से वेक्सीनेशन की शुरुआत हुई। शुरुआत में वैक्सीन की सप्लाई सीमित थी।
बाद में यह सुचारू रूप से शुरू हुआ।  पिछले कुछ दिनों से वैक्सीन की सप्लाई सुचारु रूप से हो रही है।  जिले में वेक्सीनेशन का लक्ष्य प्रशासन ने पूरा कर लिया है।  गुरुवार को करीब 1 करोड़ 14 हज़ार नागरिकों का वेक्सीनेशन पूरा हुआ।  बाद के दिनों में 18 वर्ष से अधिक उम्र के नागरिकों का वेक्सीनेशन शुरू हुआ था।  जनवरी से मार्च के बीच 8 लाख 84 हज़ार लोगों का वेक्सीनेशन हुआ।  मई महीने में 5 लाख 43 हज़ार लोगों का वेक्सीनेशन हुआ।  जून के बाद वेक्सीनेशन में तेज़ी आई।  पिछले साढ़े तीन महीने में 63 लाख लोगों का वेक्सीनेशन हुआ है।  70% वेक्सिनेशन केवल साढ़े तीन महीने में हुआ है।
15 दिनों में पांच बार एक लाख से अधिक वेक्सीनेशन 
सितंबर में वैक्सीन की भारी मात्रा में हुई सप्लाई और विभिन्न कंपनियों दवारा चलाये गए वेक्सीनेशन की वजह से पिछले 15 दिनों में पांच बार जिले में एक लाख से अधिक लोगों का वेक्सीनेशन हुआ है।  जबकि एक दिन में पौने तीन लाख वैक्सीनेशन कर रिकॉर्ड बनाया गया।

 

Pune Crime | दिन में बंद घरों की करते थे रेकी, रात में करते थे सेंधमारी; क्राइम ब्रांच दवारा दो सगे भाई गिरफ्तार