Pune News | छठ पर्व की तैयारी : नदी घाट की स्वच्छता की ओर उदासीनता

पिंपरी, संवाददाता। Pune News | छठ पर्व करीब है, इसके चलते पिंपरी चिंचवड़ में नदी घाटों की स्वच्छता की मांग जोर पकड़ रही है। हालांकि मनपा प्रशासन की उदासीनता कायम है। मोशी इंद्रायणी नदी घाट में मनपा के स्वास्थ्य विभाग की ओर से साफ सफाई, नदी से कीचड़, मलबा निकालने का काम शुरु (Pune News) किया गया है। हालांकि नदी का कचरा निकालकर नदी घाट (Chhath festival) पर ही रखा गया। उसे समय पर ट्रकों में भरकर नहीं ले जाया गया, जिसका दुष्परिणाम यह हुआ कि निकाला हुआ कचरा वापस नदी में फैल गया।
इसके अलावा नदी का कचरा जेसीबी से निकालते समय लापरवाही हुई। सीढियों के समीप नदी घाट पर 4 फुट गहरा खड़ा बना दिया गया है, घाट उबड़-खाबड़ की दयनीय स्थिति में है। इससे छठपूजा वत्री महिलाओं की परेशानी और बढ़ गई है। पूजा करते समय नदी के पानी में जाकर सूर्यदेवता की उपासना और सूर्य जल अर्ध्य देने की परंपरा (Pune News) है। ऐसे समय में छठव्रती महिलाओं के साथ दुर्घटना होने का डर विश्व श्रीराम सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालबाबू गुप्ता ने जताया है।
गुप्ता ने मनपा आयुक्त राजेश पाटिल को ट्वीट के जरिए मोशी इंद्रायणी नदी घाट की समस्याओं के बारे में ध्यानाकर्षित किया है। उन्होंने बताया कि उत्तर भारतीयों का सबसे बडा धार्मिक छठपूजा त्योहार 10 और 11 नवंबर के दिन है। 10 नवंबर के दिन मोशी इंद्रायणी नदी घाट पर गंगा महाआरती का आयोजन किया गया है। छठपूजा नदी घाट पर प्रकृति के सानिध्य में मनाया जाता है। महिलाएं नदी जल में खडे होकर ही सूर्य अर्ध्य जल देती है। इसमें स्वच्छता,साफ सफाई का पूरा ध्यान रखा जाता है। महापूजा में कोई प्रदुषण नहीं होता, नहीं कोई अप्रकृतिक पदार्थ का प्रयोग होता है। इस महापूजा में स्वच्छता का अधिक महत्व होता है।
स्वास्थ्य विभाग ने नदी घाट से कचरा, निर्माल्य निकालने का प्रयास किया। इस प्रयास की हम प्रशंसा करते है। मगर निकाला गया कचरा, कीचड़ नदी तट पर रखने से वापस नदी में मिश्रित हो गया है। स्वच्छ नदी वापस मैली हो गई। कचरा निकालते समय जेसीबी की मदद ली गई, जिससे 4 फुट सीढियों के समीप खड्डा हो गया है। पूजा करते समय छठव्रती महिलाएं इस खड्डे में गिर सकती है। कोई भी दुर्घटना हो सकती है। माता पिता के साथ छोटे बच्चे भी आते हैं,नदी के नवनिर्मित खड्डों में गिरने का धोखा बना हुआ है। नदी की वर्तमान परिस्थति जस की तस है। गुप्ता ने आयुक्त से अपील की है कि इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दें कि नदी की स्वच्छता कामचलाऊ वाली नहीं बल्कि ठीक ढंग से हो, ताकि छठव्रती महिलाएं साफ सुधरे नदी के जल में पूजा कर सकें।

 

Pune Crime | येरवडा जेल में मकोका के तहत बंद आरोपी का जन्मदिन मनानेवाले 11 समर्थकों पर कार्रवाई

Pune Crime | शरबत में बेहोशी की दवाई देकर 16 साल की लड़की का बलात्कार; पुणे के धनकवडी इलाके की घटना