Pune News | पुणे प्रदूषण में अग्रसर, अजीत दादा आप प्रदूषण से मुक्ति दे – गडकरी 

पुणे, 24 सितंबर : Pune News |  पुणे में सिंहगढ़ रोड (Sinhagad Road) के राजाराम पुल से फन टाइम थिएटर तक बनने वाले फ्लाईओवर का भूमिपूजन (flyover bhumipujan) नितिन गडकरी के हाथों हुआ है।  इस मौके पर नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) ने उपमुख्यमंत्री अजीत पवार (Ajit Pawar) से पुणे को प्रदुषण से मुक्ति देने के लिए कहा।  उन्होंने कहा कि पुणे ( Pune News ) आने पर एक चीज बुरी लगती  है।  बड़ी बहन पुणे में होने के कारण छुट्टी मिलने पर मैं पुणे आता हूं।  पर्वती घूमने जाता था तब खुली हवा मिलती थी लेकिन अब नहीं मिलती है।  पुणे में प्रदुषण (pollution) काफी बढ़ गया है।

उन्होंने कहा कि पुणे देश के सबसे अधिक प्रदुषण वाले शहरों में अग्रसर है।  पुणे को जल और वायु प्रदुषण से मुक्ति दे।  मुझे पेट्रोल और डीजल बंद करना है और इसकी जगह इथेनॉल का इस्तेमाल होना चाहिए।  ब्राज़ील में 100% वाहन इथेनॉल पर चल रहे है।
इथेनॉल प्रति लीटर 65 रुपए में मिलता है।  यह तकनीक रूस से आई है।  फ़िलहाल तीन पंप शुरू हुआ है।  पश्चिम महाराष्ट्र में भी पंप शुरू करे।  शक्कर कारखानों की स्थिति में सुधार करेंगे। महंगे दर पर पेट्रोल खरीदना पड़ रहा है।  पुणे को प्रदुषण से मुक्ति मिलनी चाहिए। इसके लिए इथेनॉल का इस्तेमाल होना चाहिए।  फ्लेक्स इंजन की कंपनी बननी चाहिए।  इस तरह का  आदेश जारी करने की बात उन्होंने कही है।
पुणे के रिंगरोड को लेकर भी गडकरी ने आश्वासन  दिया है।  उन्होंने कहा कि रिंगरोड के लिए आप भूमि अधिग्रहण करे मैं रिंगरोड बनाऊंगा।  उन्होंने कहा कि पुणे से बंगलोर के बीच 40 हज़ार करोड़ का एक्सप्रेस-वे बनाएंगे।  इस सड़क पर नया पुणे बसाये और जगह हम लेंगे।  मेट्रो को शहर से जोड़े।  बड़े शहरों का विकेन्द्रीकरण करे।  इस पर काफी चर्चा हुई है अब इस पर विचार करे।

 

Thackeray Government Big Decision | महिला पुलिसकर्मियों की ड्यूटी 8 घंटे की होगी ; राज्य सरकार का बड़ा निर्णय