Pune Pimpri Crime | फर्जी डॉक्युमेंट्स तैयार कर कंपनी से 93 लाख का गबन, पिंपरी की घटना

पिंपरी : पुणे सामाचर ऑनलाइन – Pune Pimpri Crime | कंपनी मालिक द्वारा दिए गए अधिकार का इस्तेमाल कर फर्जी डॉक्युमेंट्स तैयार किया गया। इसके जरिए कंपनी से 92 लाख 98 हजार 900 रुपए का गबन करने का मामला सामने आया है। इस मामले में पिंपरी पुलिस स्टेशन में दो लोगो के खिलाफ धारा 406, 467, 468, 471, 34 के तहत केस दर्ज किया गया है। यह घटना 2013 से 2021 के दौरान फाल्कोई मोटर्स प्रा. ली. मोरवाडी में हुई। (Pune Pimpri Crime)

 

इस मामले मे एक महिला ने शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने  राकेश किंमतीलाल धनव उर्फ राकेश कुमार धनव ( 54 रा. ईमरसन लेन हॅरिसबर्ग वर्जिनिया, अमेरिका), दीपक अंकुश क्षीरसागर (37 नि. चिखली) के खिलाफ केस दर्ज किया है।

 

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता देश में नहीं थे तो उन्होंने कंपनी का काम जारी रखने के लिए आरोपियों को अधिकार दिया था। इस अधिकार का दुरुपयोग करते हुए आरोपियों ने कंपनी के  2016, 2017, 2018 के बोर्ड मीटिंग में शिकायतकर्ता के उपस्थित रहना दिखाकर आरोपी दीपक क्षीरसागर ने फर्जी सिग्नेचर कर खुद को शिकायतकर्ता का  रिप्रेजेंटेटीव चुना जाना बताया।  (Pune Pimpri Crime)

 

साथ ही कंपनी  की 2015 से 2018 का ऑडिट रिपोर्ट, , बॅलेन्ससीट, प्रॉफीट एंड लॉस स्टेटमेंट आदि डॉक्युमेंट्स पर शिकायतकर्ता का सिग्नेचर किया। ये सारे डॉक्युमेंट्स भारत सरकार के कॉरपोरेट मंत्रालय के अधिकृत वेबसाइट पर अपलोड किया।

 

इसका इस्तेमाल कंपनी के कानूनी कामकाज के लिए कर आरोपियों ने फर्जी डॉक्युमेंट्स तैयार कर 92 लाख 98 हजार 900 रुपए का गबन किया। मामले की जांच सीनियर पुलिस इंस्पेक्टर  शंकर अवताडे कर रहे है।

Web Title :- Pune Pimpri Crime | 93 lakh embezzlement in the company by forging documents incident in pimpri

 

इसे भी पढ़ें

 

Pune Ganesh Utsav 2022 | गणेशोत्सव में ध्वनिक्षेपक इस्तेमाल के लिए 5 दिन की परमिशन 

 

Shrimant Bhausaheb Rangari Ganpati | श्रीमंत भाऊसाहब रंगारी भवन से क्रांतिकारियों का शोर्य नई पीढ़ी तक पहुंचेगा : पुलिस आयुक्त अमिताभ गुप्ता

 

Lady Police Suicide Case | महिला पुलिस आत्महत्या मामले में चौकाने वाला मोड़, पति गिरफ्तार