Pune Pimpri Crime | व्यावसायिक से लाखों रुपए की ठगी के मामले में किरण भुमकर, अमर भुमकर पर FIR

पुणे : पुणेसमाचार ऑनलाइन – Pune Pimpri Crime | प्रोजेक्ट के चल रहे काम के दौरान ॲल्युमिनियम विंडो और एस एस ग्लास रोलिंग के काम का पैसा न देकर व्यावसायिक से ठगी करने की घटना हिंजवडी से सामने आई है। इस मामले में दो लोगो के खिलाफ हिंजव़डी पुलिस स्टेशन में धारा 420, 406 के तहत केस दर्ज किया गया है। यह घटना हिंजवडी के मे. मॅग्नोवा रिअल्टी प्रोजेक्ट में 2018 से अगस्त 2022 के बीच हुई। (Pune Pimpri Crime)

 

इस मामले में किरण भुमकर, अमर भुमकर (दोनों नि. भुमकर नगर, वाकड ब्रिज के पास, पुणे) के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

 

इस मामले में हरीश गुलाब वाघिरे (34 नि. तपोवन मंदिर रोड, पिंपरी वाघेरे)
ने हिंजवडी पुलिस स्टेशन में रविवार 4 सितंबर को शिकायत दर्ज कराई है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता ने हिंजवडी में बन रहे मॅग्नोवा रिअल्टी प्रोजेक्ट
में ॲल्युमिनियम विंन्डे व एस एस ग्लास रोलिंग का काम किया है। (Pune Pimpri Crime)

 

काम के 50 लाख 33 हजार 908 रुपए के बिल में से आरोपी
ने 37 लाख 55 हजार 500 रुपए दिसम्बर 2018 में दिया था।
शेष 12 लाख 78 हजार 108 रुपए शिकायतकर्ता ने मांगे तो आरोपी ने
6 लाख 39 हजार 054 रुपए का कोटक महिंद्रा बँक वाकड ब्रांच का दो चेक दिया।

 

शिकायतकर्ता ने चेक बैंक में जमा किया तो भूमकर ने चेक को स्टॉप पेमेंट कर ठगी की।
मामले की जांच
सहायक पुलिस सब इंस्पेक्टर मारणे कर रहे है।

 

 

Web Title :- Pune Pimpri Crime | FIR against Kiran Bhumkar, Amar Bhumkar who defrauded a businessman of lakhs of rupees

 

 

इसे भी पढ़ें

 

Pune Crime | हिंदुराष्ट्र सेना के तुषार हंबीर पर ससून हॉस्पिटल में हमले का प्रयास, पुलिस कर्मचारी की सतर्कता से बची जान

 

PI Swati Desai Passed Away | सीनियर पुलिस इंस्पेक्टर स्वाति देसाई का निधन

 

Pune Crime | भारत पाकिस्तान क्रिकेट मैच पर सट्टा लगाने वाले बुकी पर कारवाई; पब पर छापा मारकर क्राइम ब्रांच ने पकड़ा