पिंपरी : पुणे सामाचर ऑनलाइन – Pune Pimpri Crime | भोसरी में एक महिला दुकानदार के गले पर हमला कर हत्या कर दी गई। दिनदहाड़े हुई इस घटना से परिसर में खलबली मच गई है। यह घटना भोसरी में सुबह 10 बजे हुई। मृतक महिला का नाम पूजा देवी प्रसाद (32) है। मृतक का प्रगति कलेक्शन नामक दुकान है। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया। (Pune Pimpri Crime)
इस मामले में भोसरी पुलिस स्टेशन में केस दर्ज किया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार की सुबह पूजा ने साढ़े 9 बजे दुकान खोला। दुकान की साफ सफाई की। इसी दौरान अज्ञात व्यक्ति दुकान में घुसा और गले पर चाकू से हमला किया। पूजा ने हमलावर को पकड़ने का प्रयास में दुकान से कुछ दूर तक पीछा किया। (Pune Pimpri Crime )
कुछ दूर जाने पर पूजा के गले से काफी खून बहने लगा और वह सड़क पर ही गिर गई। खून से लथपथ पूजा को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। लेकिन डॉक्टर ने उपचार से पूर्व ही उसे मृत घोषित कर दिया। महिला की हत्या की वजह साफ नहीं हो पाई है। पूजा का परिवार पिछले 20 से 25 वर्षो से भोसरी में रहता आ रहा है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
Web Title :- pune pimpri crime | woman businessman killed by stabbing her neck in bhosari accused absconding
Lady Police Committed Suicide | पुलिस स्टेशन के महिला सेल में महिला पुलिसकर्मी ने की आत्महत्या
IAS Shekhar Singh | पिंपरी चिंचवड महापालिका आयुक्त राजेश पाटिल का ट्रांसफर, शेखर सिंह नए आयुक्त
Punit Balan | बिझनेसमन पुनीत बालनने बांधवगढ़ टाईगर रिज़र्व को २० लीफ ब्लोअर मशीनें दान की