Pune Police | पुणे के हड़पसर में सहायक पुलिस सब इंस्पेक्टर ने फांसी लगाकर की आत्महत्या ; महीने भर पहले हुआ था पत्नी का निधन 

पुणे (Pune News), 31 अगस्त : पुणे शहर पुलिस विभाग (Pune Police) के मोटर परिवहन विभाग(Motor Transport Department)  के सहायक पुलिस सब इंस्पेक्टर (Assistant Police Sub Inspector) द्वारा  अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या (Suicide) करने की चौंकाने वाली घटना सोमवार की दोपहर  सामने आई।  सहायक सब इंस्पेक्टर (Pune Police) की पत्नी की महीने भर पहले ही निधन हुआ था। इसके बाद से वह काफी निराश थे. इसलिए अनुमान लगाया जा रहा है कि इसी सदमे में उन्होंने यह कदम उठाया है।

 

मृतक पुलिसकर्मी का नाम राजेश दगडू महाजन (Rajesh Dagdu Mahajan) (उम्र 50, नि – हरपले बस्ती, हड़पसर ) है। महाजन पुणे शहर पुलिस विभाग (Pune City Police Department) के मोटर परिवहन विभाग में कार्यरत थे।  पुणे शहर पुलिस विभाग से जुड़ने से पहले महाजन सेना में थे। वहां से रिटायर करने के बाद वह पुलिस विभाग (Police Department) से जुड़ गए थे।

सोमवार की दोपहर उन्होंने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।  वे बेहद मिलनसार स्वभाव के थे। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची।  इस मामले में पुलिस स्टेशन में केस दर्ज किया गया है।

 

 

 

 

———————————————————————————————————————————-

 

Pune | पुणे के हड़पसर में बांग्लादेशियों का घुसपैठ ! मिलिट्री इंटेलिजेंस ने पुणे पुलिस को दी जानकारी, जांच शुरू

पुणे (Pune News), 31 अगस्त : कुछ बांग्लादेशी नागरिक (Bangladeshi Citizen) पिछले 16 वर्षों से पुणे (Pune) के हड़पसर (Hadapsar) परिसर में रहते आ रहे है।  बांग्लादेशी नागरिकों के हड़पसर पुलिस स्टेशन (Hadapsar Police Station) की सीमा में रहने की जानकारी मिलिट्री  इंटेलिजेंस (Military Intelligence) ने हड़पसर पुलिस (Hadapsar Police) को दी. इसके बाद यह चौकाने वाली जानकारी सामने आई।  मिलिट्री इंटेलिजेंस द्वारा पुलिस को जानकारी दिए जाने के बाद उन्होंने इसकी जांच की। पुलिस (Police) ने बताया कि बांग्लादेशी नागरिक 1995 से 2011 के दौरान बांग्लादेश से पुणे (Pune) आये.

 

Narayan Rane | अजित पवार को लेकर केंद्रीय मंत्री नारायण राणे का बड़ा बयान, बोले- अज्ञानी हैं अजित पवार

Ajit Pawar | कोरोना बढ़ा तो इसके लिए कौन जिम्मेदार ? जन आशीर्वाद यात्रा को लेकर अजीत पवार ने केंद्र से किया सवाल (वीडियो)