Pune Police | पुणे की महिला पुलिसकर्मियों के लिए खुशखबरी! सोमवार से 8 घंटे की ड्यूटी  

पुणे : Pune Police | महिला को सरकारी नौकरी (Government Job) के साथ-साथ पारिवारिक जिम्मेदारियों को भी निभाना पड़ता है। इसे ध्यान में रखकर पुलिस महासंचालक संजय पांडे (DGP Sanjay Pandey) ने महिला पुलिस अंमलदार (lady police officer) को 8 घंटे की ड्यूटी देने का आदेश जारी किया। इसके अनुसार इस आदेश की अमलबाजी राज्य के विविध पुलिस थाने में शुरू की गई है। पुणे शहर पुलिस दल ( Pune Police) में भी सोमवार से सभी महिला पुलिस को 8 घंटे की ड्यूटी दी जाएगी। ऐसा आदेश पुलिस सह आयुक्त डॉ. रवींद्र शिसवे (Dr. Ravindra Shisve) ने जारी किया है।

सभी प्रभारी अधिकारी खुद इस बात पर ध्यान देकर पुलिस थाने/ब्रांच की महिला पुलिस अंमलदार को सिर्फ 8 घंटे की ड्यूटी दे। इसके साथ ही नाइट ड्यूटी हमेशा की तरह दी जाए। कानून व्यवस्था की दृष्टि से महत्वपूर्ण बंदोबस्त जैसे कि गणेशोत्सव, ईद, मोहर्रम, नवरात्री, क्रिसमस, नववर्ष, डॉ. आंबेडकर जयंती, रामनवमी स्वतंत्रता दिवस, आदि के समय कर्तव्य क लिए कर्मचारियों की अतिरिक्त आवश्यक्ता हो तो प्रभारी अधिकारी इस नियम में अपवाद कर सकते हैं।

लेकिन इन दिनों में सुविधात्मक दृष्टि से महिला अंमलदार के काम का समय सीमित रखने की कोशिश करें। इसके अलावा अन्य अपवाद की स्थित में व इमरजेंसी में महिला अंमलदार की समय सीमा बढ़ाने का फैसला संबंधित पुलिस उपायुक्त लेंगे। इस आदेश के अनुसार कर्तव्य निर्धारित करते समय स्थानीय स्तर पर काम के समय को लेकर सही योजना बनाएं, ऐसा आदेश डॉ. रवींद्र शिसवे ने जारी किया है।

Pune News | अक्षर का रंग उड़ा देखकर अजीत पवार का पारा चढ़ा; दो घंटे का समय देकर अधिकारियों को लगाया काम पर

 Pune News | बारामती नगर परिषद् (Baramati Municipal Council) की बिल्डिंग में लगे  बारामती नगर परिषद् की नेमप्लेट का रंग उड़ा हुआ देखकर नाराज हुए उपमुख्यमंत्री अजीत पवार (Ajit Pawar) ने पदाधिकारियों को तुरंत इन अक्षरों को बदलने का निर्देश दिया।  उन्होंने निर्देश दिया कि रंग उड़ चुके अक्षरों को दो घंटे के अंदर (Pune News) बदले।