पुणे पुलिस ने कर्णबधीर छात्रों पर की लाठी चार्ज

पुणे : समाचार ऑनलाइन – अभी-अभी पुणे के आयुक्तालय के पास धरने में बैठे दिव्यांगों पर पुणे पुलिस की ओर से लाठी चार्ज की गयी। बताया जा रहा है कि ये सभी छात्र है। शिक्षा, जीआर की मांग को लेकर यहां सभी छात्र धरने पर बैठे थे। मिली जानकारी के अनुसार, इस दौरान 11 हज़ार से ज्यादा छात्र मौजूद थे। घटना के बाद छात्रों में आक्रोश है। उनका कहना है कि सरकार, पुलिस उनकी बात नहीं सुनी। सीधे तौर पर उनके ऊपर लाठी चार्ज की गयी है।

छात्रों का कहना है कि वो शांति से धरना दे रहे थे। लेकिन पुलिस ने जबरन उनपर लाठी चार्ज किया। इस दौरान एक छात्र ने कहा कि पुलिस ने पहले बताया था कि वह 2 बजे तक हमारे साथ बात करेंगे। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। इसके बाद जब छात्रों ने पैदल मार्च कर मुंबई जाने की बात कही व आगे बढ़ते ही पुलिस ने उन पर सीधे तौर पर लाठी चार्ज कर दिए।