Pune Police News | घर से गुस्से में निकला नाबालिग लड़का जबलपुर में मिला ! रेल्वे स्टेशन में बेच रहा था पानी का बोतल, पुलिस आयुक्त द्वारा 5 लाख के इनाम की घोषणा
पुणे : पुणे समाचार ऑनलाइन – Pune Police News | भारती विद्यापीठ परिसर के घर से गुस्से में निकले१४ वर्षीय नाबालिग लड़के को चार महीने के बाद ढूंढने में पुलिस को सफलता मिली है. यह लड़का जबलपुर रेल्वे स्टेशन में पानी की बोतल बेचते हुए मिला. स्वारगेट जांच टीम के सह प्रभारी पुलिस उपनिरीक्षक अशोक येवले को इसकी जानकारी मिलने के बाद पुलिस उपायुक्त स्मार्तना पाटिल, भारती विद्यापीठ पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक दशरथ पाटिल को जानकारी देकर स्थानीय पुलिस की मदद से लड़के को कब्जे में लिया है. इसके बाद स्वारगेट जांच टीम फौरन जबलपुर गई और लड़के को अपने कब्जे में ले लिया. (Pune Police News)
इसे लेकर पुलिस उपायुक्त स्मार्तना पाटिल ने बताया कि भारती विद्यापीठ पुलिस स्टेशन की सीमा में यह १४ वर्षीय लड़की पिता से नाराज होकर घर से चली गई थी. पिछले चार महीने से उसकी तलाश की जा रही थी. स्वारगेट जांच टीम के उपनिरीक्षक अशोक येवले व उनके सहकर्मियों ने कई राज्यों में इससे पूर्व लड़के को तलाश की. साथ ही इस लड़के का पता लगाने को कहा था. इस लड़के का फोटो अन्य राज्य के पुलिस को भेजकर इसे ढूंढने की अपील की थी. इसी दौरान जबलपुर रेल्वे स्टेशन में वहां की पुलिस को यह लड़का मिला. उन्होंने येवले को इसकी जानकारी दी. यह उल्लेखनीय काम पर पुलिस आयुक्त अमितेश कुमार ने पांच लाख के इनाम की घोषणा की है.
यह कार्रवाई अपर पुलिस आयुक्त प्रवीण पाटिल, पुलिस उपायुक्त स्मार्तना पाटिल, सहायक पुलिस आयुक्त नंदिनी वग्यानी के मार्गदर्शन में भारती विद्यापीठ पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक दशरथ पाटिल, जांच टीम के पुलिस उपनिरीक्षक अशोक येवले, पुलिस कांस्टेबल फिरोज शेख, हर्षल शिंदे ने की है.
MG Road Pune Crime News | बैंक के एटीएम मशीन से कैश चोरी; चाबी से एटीएम खोलकर चोरी
Pune Rains | मुंबई- पुणे बारिश से बेहाल; और होगी बारिश; मौसम विभाग की चेतावनी