Pune | राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार अभिजीत बिचुकले फ़िलहाल पुणे में बेच रहे कंदी पेड़ा 

पुणे (Pune News), 23 सितंबर : Pune | कला, साहित्य और राजनीति जैसे हर क्षेत्र में दखल रखने वाले अभिजीत बिचुकले (Abhijeet Bichukle) अनूठी स्टाइल की वजह से हमेशा चर्चा में रहते है।  बिचुकले  ने  अब तक कई चुनाव लड़ा है. उन्होंने नगरसेवक से लेकर राष्ट्रपति पद तक अपना  किस्मत (Pune) आजमाया।

 

सातारा (Satara) के सांसद उदयनराजे भोसले (MP Udayanraje Bhosale) को भी अभिजीत  बिचुकले ने  चुनौती दी है।  2019 विधानसभा चुनाव (Assembly elections) में उन्होंने मुंबई (Mumbai) के वर्ली निर्वाचन क्षेत्र से आदित्य ठाकरे (Aaditya Thackeray) के खिलाफ निर्दलीय के रूप में चुनाव लड़ा था।  हमेशा चर्चा में रहने वाले बिचुकले  फ़िलहाल कर क्या रहे है ? यह सवाल कई लोगों के मन है।  आज हम आपको इस सवाल का जवाब दे रहे है।

अभिजीत ने हाल ही में पुणे (Pune) में  खुद का सातारा कंदी पेड़ा (satara kandi peda) की बिक्री शुरू की है। ऐसे में सातारा की प्रसिद्ध कंदी पेड़ा का स्वाद अब पुणेवासियों को  बिचुकले   की दुकान पर चखने को मिलेगा।  अभिजीत  बिचुकले   ने पुणे के शारदा गणपति मंदिर (Sharda Ganpati Temple) के पास अपनी कंदी पेड़े की दुकान खोली है।

आज तक उनके दवारा दिए गए बेबाक बयानों से उन्होंने कई लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचा  है।  अभिजीत  बिचुकले   मूल रूप से सातारा जिले के रहने वाले है।  2019 का मुख्यमंत्री मैं तय करूंगा, सातारा मेरी गद्दी मैं छत्रपति का वैचारिक वारिस, कवि मन का नेता, जैसे कई बयान अभिजीत  बिचुकले  (Abhijeet Bichukle) ने दिए है।

 

 

Pune News | प्रभाग क्रमांक 26 कालेपड़ल परिसर में नगरसेवक भानगिरे के विकास फंड से विकास कार्यों का शुभारंभ

Income Tax Raid | बड़ी खबर ! मुंबई, पुणे सहित 40 जगहों पर इनकम टैक्स डिपार्टमेंट का छापा