Pune | पुणे में ‘पीएमपी’ से लगे धक्के में लड़की की मौत

पुणे (Pune News) : तेज रफ्तार पीएमपीएल की बस (PMP Bus) से लगे धक्के में साइकल सवार लड़की की मृत्यु (Death) हो गई। यह घटना (Pune) शिवाजीनगर (Shivajinagar) परिसर के थोरवे चौक (Pune) पर शनिवार शाम साढे सात बजे के आसपास हुई।

 

मृत लड़की का नाम चंदा परमार (Chanda Parmar) (16) है। शिवाजीनगर पुलिस (Shivajinagar Police) ने बस को कब्जे में ले लिया है। घायल चंदा को ससून अस्पताल (Sassoon Hospital) में भर्ती कराया गया था। जांच के दौरान डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

परिवारवालों के आने के बाद उसके बारे में जानकारी मिलेगी, ऐसा पुलिस (Police) ने कहा। इस घटना ने सुरक्षित सफर के मुद्दे पर एक बार फिर से सवाल खड़ा कर दिया है।

 

 

 

———————————————————————————————————————————

 

Pune Post Department | पुणे पोस्ट विभाग ने जारी किया ‘इंडिया विन्स एट टोक्यो ओलंपिक 2020’ पर स्पेशल कवर

पुणे (Pune news) : पुणे पोस्ट विभाग (Pune Post Department) की ओर से ‘इंडिया विंस एट टोक्यो ओलंपिक 2020’ (India Wins at Tokyo Olympics 2020) पर एक विशे कवर जारी किया गया। डेक्कन जिमखाना क्लब (Deccan Gymkhana Club) में हुए इस कार्यक्रम में पोस्टमास्टर जनरल जी मधुमितादास (Postmaster General G Madhumitadas), डायरेक्टर पोस्टल सर्विसेज सिमरन कौर (Director Postal Services Simran Kaur), पोस्ट विभाग (Pune Post Department) के मुकुंद बडवे, आईडी पाटिल, सतिश गोपाराजू, महाराष्ट्र ओलंपिक असोसिएशन के महासचिव बालासाहेब लांडगे, पूर्वओलंपियन खिलाड़ी बालकृष्ण अकोटकर, जय आपटे, कुश्ती खिलाड़ी अमोल बुचडे, मारुतीआडकर, मनोज पिंगले, रेखा भिडे, अनिकेत कोपरकर, पूजा सहस्रबुद्धे, सिद्धांत शिंदे, अरविंद भोकरे, समीर देसाई, अमित गोविलकर आदि उपस्थित थे। इस मौके पर उपस्थित खिलाड़ियों को उनके खुद का ‘माई स्टैंप’ देकर सम्मानित किया गया।

 

Maharashtra Night Curfew | राज्य में फिर से नाईट कर्फ्यू लगने की संभावना

Ajit Pawar | कोरोना बढ़ा तो इसके लिए कौन जिम्मेदार ? जन आशीर्वाद यात्रा को लेकर अजीत पवार ने केंद्र से किया सवाल (वीडियो)