Pune | कात्रज पहाड़ी पर हर दिन सपाट करने का काम जारी 

पुणे, 23 सितंबर : Pune | शहर के दक्षिण में स्थित कात्रज पहाड़ी (Katraj Hill) पर हर दिन पेड़ो को काटा जा रहा है।  एक वर्ग दवारा कात्रज पहाड़ी को सपाट किया जा रहा है।  यहां से आने जाने ( Pune) वाले नागरिकों को टेकड़ी में चल रहे  काम नज़र आ रहे है।  लेकिन यह प्रशासन को नज़र नहीं आ रहा है।

पुणे शहर के वैभव  में इन पहाड़ियों का बड़ा योगदान है।  पुणे शहर में सैकड़ों पर्यावरणवादी संगठन भी है।   साल दर साल पहाड़ी की हरियाली खत्म करने की वास्तविकता सामने आई हैं।
नरहे, आंबेगांव, कात्रज पहाड़ी में बड़ा बड़ा निर्माण कार्य नज़र आ रहा है।  प्रशासन दवारा कार्रवाई किये जाने के बाद  पहाड़ी को सपाट करने वाले चार दिन रुक जाते है और इसके बाद फिर से उनका गोरखधंधा शुरू हो जाता है।  ऐसे में यह पहाड़ी नष्ट हो रही है।
पहाड़ी को सपाट कर यहां पर गैर क़ानूनी रूप से प्लॉटिंग की जा रही है।  पिछले सप्ताह से नए कात्रज टनल के पास एक गणमान्य ने पहाड़ी की खुदाई पर रोक लगाई है।

 

Pune Corporation Election | आगामी पुणे मनपा चुनाव में ‘महाविकास’ एक साथ और मनसे के भी भाजपा-रिपाई के साथ गठबंधन करने की संभावना बढ़ी ; एमआईएम और आम आदमी पार्टी मुश्किल में 

Pune Corporation Election | तीन सदस्यीय प्रभाग पद्धति  की वजह से आगामी पुणे मनपा चुनाव (Pune Corporation Election) में महाविकास आघाडी (Maha Vikas Aghadi) एक साथ जबकि मनसे (MNS) के भी भाजपा-रिपाई (BJP-RPI) के साथ गठबंधन करने की संभावना  बढ़ गई है।  ऐसे में पिछले चुनाव में खाता खोलने वाली एमआईएम (MIM) और इस बार खाता खोलने के  प्रयास में जुटी आम आदमी पार्टी (AAP) के लिए मुश्किलें खड़ी हो गई है।