Pune Railway Division | पुणे रेल मंडल पर धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस

पुणे (Pune News) : पुणे रेल मंडल (Pune Railway Division) के सभी स्टेशनों, डिपो तथा विभिन्न कार्यालयो में स्वतंत्रता दिवस (Independence day) हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। मुख्य आयोजन पुणे (Pune) में ताडीवाला रोड स्थित रेलवे इन्स्टिट्युट (Railway Institute) के प्रांगण पर किया गया। इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक रेणु शर्मा (Divisional Railway Manager Renu Sharma) द्वारा ध्वजारोहण किया गया। रेलवे सुरक्षा बल (Railway Protection Force), सेंट जॉन एम्बुलेन्स (St. John’s Ambulance), स्काउट एन्ड गाईड दस्तों, सिविल डिफेन्स द्वारा सलामी दी गई। मंडल रेल प्रबन्धक (Pune Railway Division) ने परेड़ का निरीक्षण किया। उन्होने मण्डल की उपलब्धियों तथा चल रहे विकास कार्यों पर विस्तृत रुप से प्रकाश डाला ।

 

इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक प्रकाश उपाध्याय (Prakash Upadhyay), नीलम चंद्रा (Neelam Chandra) हित कई अधिकारी एवं रेल कर्मचारी (railway employee) उनके परिजन तथा बच्चे उपस्थित थे। पुणे मण्डल सांस्कृतिक अकादमी द्वारा आयोजित कार्यक्रम में बच्चों ने सुंदर प्रस्तुति दी।

 

 

कार्यक्रम का संयोजन वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी डॉ. शिंदे तुशाबा (Dr. Shinde Tushaba) ने किया। सूत्र संचालन मुख्य कार्यालय अधीक्षक विनीश सक्सेना ने किया।

 

 

————————————————————————————————————————

 

Railway News | महाराष्ट्र से कर्नाटक के लिए ट्रेन से सफर करने वाले यात्रियों के लिए खास निर्देश

पुणे (Pune News) : महाराष्ट्र (Maharashtra) से कर्नाटक (Karnataka) के लिए ट्रेन (Railway News) से जानेवाले लोगों के लिए खास निर्देश जारी किया गया है। कर्नाटक सरकार (Karnataka Government) ने अनिवार्य किया है कि महाराष्ट्र से आने वाले यात्रियों (Railway News) के पास एक नेगेटिव आरटी-पीसीआर रिपोर्ट (Negative RT-PCR report) होनी चाहिए जो वैक्सीनेशन (Vaccination) स्टेटस के बावजूद 72 घंटे से अधिक पुरानी न हो।

 

Deccan Queen Express | डेक्कन क्वीन में विस्टाडोम कोच का पहला रन हाउसफुल