Pune | रखरखाव एवं मरम्मत की वजह से रेलवे फाटक बंद रहेंगे , वैकल्पिक रास्ते को चुनें                                  

पुणे (Pune News) : Pune | रेलवे फाटक सं. 45 (Railway Gate No. 45) (कान्हे गेट) जो कामशेत-तलेगांव स्टेशनों (Kamshet-Talegaon Station) के बीच रेलवे किमी 148/5-6 पर स्थित है यहाँ पर मरम्मत तथा रखरखाव संबंधी तकनीकी कार्य किए जाएंगे इस कारण यह रेल फाटक (Rail Gate) रविवार 10 अक्टूबर को सुबह 08.00 बजे से सोमवार 11 अक्टूबर को शाम 06.00 बजे तक सड़क यातायात (Pune) के लिए बंद रहेंगे।

 

उपरोक्त अवधि में रेलवे फाटक सं. 47 (जाम्भुल गेट ) जो रेलवे

 

किमी 151/4-5 पर है, सड़क यातायात (Road traffic) हेतु विकल्प के रूप में उपलब्ध रहेगा I

रेलवे फाटक संख्या  465 (Railway Gate No. 465) जो मिरज-बेलगावी रेलमार्ग (Miraj-Belagavi Railroad) पर मिरज  एवं विजयनगर स्टेशनों के बीच  है,  सोमवार दिनांक 11 अक्टूबर को सुबह 10.00 बजे से बुधवार 13 अक्टूबर 18.00 बजे तक सड़क यातायात के लिये बंद रहेगा।

इस अवधि में वैकल्पिक तौर पर सडक यातायात के लिए इस रेलवे फाटक से कुछ ही दूरी पर राज्य सड़क महामार्ग उपलब्ध है I

रेलवे फाटक संख्या 5 , जो मिरज – कोल्हापुर रेलमार्ग (Miraj – Kolhapur Railroad) पर जयसिंगपुर एवं हातकनंगले स्टेशनों के बीच है,  मंगलवार  दिनांक 12 अक्टूबर को सुबह 10.00 बजे से गुरुवार 14 अक्टूबर 18.00 बजे तक सड़क यातायात के लिए बंद रहेगा।

इस अवधि में वैकल्पिक तौर पर सडक यातायात के लिए इस रेलवे फाटक से कुछ ही दूरी पर सबवे सड़क उपलब्ध है I

 

 

————————————————————————————————————————————————-

 

Pune Court | ऐड. श्याम गोपाल मुंदड़ा इस अपराध से दोषमुक्त

पुणे (Pune News) : सरकारी काम में अड़चन पैदा करने के मामले में ऐड. श्याम गोपाल मुंदड़ा (Adv. Shyam Gopal Mundra) को कोर्ट (Pune Court) ने निर्दोष करार दिया है।  इस मामले में पुणे (Pune) के फरासखाना पुलिस स्टेशन (Faraskhana Police Station) में नवंबर 2015 में केस दर्ज कर कोर्ट (Pune Court) में चार्जशीट फाइल (Charge Sheet File) की गई थी। कोर्ट में हुई सुनवाई के दौरान आरोपी के वकील की दलील को सुनने के बाद सत्र न्यायाधीश टी टी आगलावे (Sessions Judge T T Aglawe) ने ऐड. श्याम मुंदड़ा को केस से दोषमुक्त कर दिया है. यह जानकारी ऐड. सूचित मुंदड़ा ने दी है।