Pune | रखरखाव एवं मरम्मत की वजह से रेलवे फाटक बंद रहेंगे                                                                      

पुणे (Pune News) : Pune | समय-समय पर किए जानेवाले मरम्मत और रखरखाव कार्य की वजह से दो रेलवे फाटक (Railway Crossing) को बंद किया गया है। इसे ध्यान में रखते हुए लोग वैकल्पिक रास्ते को चुने इसलिए रेलवे (Railway) द्वारा यह सूचना दी गई है। आइए जानते हैं कौन-कौन से फाटक बंद रहेंगे।

 

पुणे – लोनावला रेलमार्ग (Pune – Lonavala Railroad) पर कामशेत – तलेगांव सेक्शन (Kamshet – Talegaon Section) में स्थित रेलवे फाटक सं. 49  (Railway Gate No. 49) (वडगांव गेट)  रेलवे किमी 153/9 -154/0, पर स्थित है रविवार 17 अक्टूबर सुबह 08.00 बजे से सोमवार 18 अक्टूबर शाम 06.00 बजे तक सडक यातायात के लिए बंद रहेगा। विकल्प के तौर पर पर रेलवे फाटक सं. 47 (Railway Gate No. 47), (जांभूळ गेट) सड़क यातायात के लिए उपलब्ध रहेगा I

 

2 रेलवे फाटक संख्या  31, जो पुणे – सातारा रेलखंड (Pune – Satara railway) पर वाल्हा एवं नीरा स्टेशनों के बीच किलोमीटर 82/3-4 के करीब है,  सोमवार 18 अक्टूबर  को सुबह 08.00 बजे से बुधवार 20 अक्टूबर को सुबह 08.00 बजे तक सडक यातायात के लिए बंद रहेगा ।

 

 

————————————————————————————————————————————————

 

IPL 2021 | सांगवी में पटाखे फोड़ कर ऋतुराज की कामयाबी  को सेलिब्रेट किया गया

Pune | INHS KASTURI की कमान सर्जन कैप्टन मारक पर्टिन ने संभाली

पुणे : Pune | सर्जन कैप्टन मारक पर्टिन ने 11 अक्टूबर 21 को भारतीय नौसेना अस्पताल जहाज कस्तूरी (Indian Naval Hospital Ship Kasturi), लोनावला (Lonavala) की कमान संभाली (Pune)। सर्जन कैप्टन मारक पर्टिन (Surgeon Captain Mark Pertin) भारतीय सशस्त्र बल (Indian Armed Forces) में शामिल होने वाले अरुणाचल प्रदेश (Arunachal Pradesh) के पहले डॉक्टर हैं। वह अरुणाचल प्रदेश के पहले भारतीय नौसेना कप्तान (Indian Navy Captain) बन गए हैं और भारतीय नौसेना अस्पताल के जहाज की कमान भी संभाल रहे हैं।