Pune Rain Alert | पुणे में हलकी बारिश होने की संभावना 

पुणे (Pune News) : शहर और आसपास के परिसर में अगले दो दिनों के बाद फिर से हलकी बारिश (Pune Rain Alert) का अनुमान मौसम विभाग (Meteorological Department) ने लगाया है।  सोमवार को शहर का तापमान  न्यूनतम  15. 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस (Pune Rain Alert) रहा ।
शहर में पिछले सप्ताह न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हुई थी।  अक्टूबर के आखिरी सप्ताह से शहर में न्यूनतम तापमान में लगातार कमी आ रहे थी।  लेकिन नवंबर की शुरुआत की शुरुआत होते ही शहर में आंशिक रूप बादल छाए होने की वजह से न्यूनतम तामपान 18 से 20 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।  इसका परिणाम यह हुआ कि लोगों को गर्मी का अहसास होने लगा।  लेकिन मौसम विभाग (Meteorological Department) ने साफ कर दिया है कि फ़िलहाल यही स्थिति बनी रहेगी।
गुरुवार 11 नवंबर से शहर में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और दोपहर के बाद हलकी बारिश (Rain) हो सकती है।  राज्य में कोंकण (Konkan) और मध्य महाराष्ट्र (Madhya Maharashtra) में 11 नवंबर से कुछ क्षेत्रों में बारिश (Rain) होने की संभावना है।  फ़िलहाल कई क्षेत्रों में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में उतार-चढाव जारी है।  जबकि कुछ क्षेत्रों में ठंड पड़ने की शुरुआत  हुई है।
राज्य में सोमवार की सुबह तक 24 घंटे में मध्य महाराष्ट्र और कोंकण के कुछ हिस्सों में न्यूनतम तापमान में औसत की तुलना में मामूली बढ़ोतरी हुई है।  जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान नागपुर में 14. 1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।  फ़िलहाल बंगाल के उपसागर और आसपास के परिसर में चक्राकार हवा (ring wind) की स्थिति बनने की वजह से अगले 24 घंटे में कम दबाव का क्षेत्र तैयार होने से यह हवा उत्तर तमिलनाडु के समुंद्री किनारों की तरफ बढ़ेगा। ऐसे में राज्य के कुछ हिस्सों में बारिश होने की संभावना है।  जबकि दक्षिण भारत (South India) के कुछ क्षेत्रों में जोरदार बारिश होगी।

 

Pune Fire | पुणे के पिसोली इलाके में स्थित फर्निचर गोदाम में भयानक आग; लगभग 3 घंटे की कोशिश के बाद आग पर काबू पाने में मिली सफलता