Pune Rain | पुणे शहर परिसर में अगले 5 दिनों तक बारिश

पुणे: (Pune Rain ) शहर में पिछले पांच-छह दिनों से भारी बारिश हो रही है। गुरुवार को शहर और इसके उपनगरों में भारी बारिश हुई। मौसम विभाग (Meteorological Department) ने अगले पांच दिनों तक शहर (Pune Rain ) और आसपास के इलाकों में हल्की बारिश (rain) की संभावना जताई है। साथ ही अगले दो दिनों तक मूसलाधार बारिश की चेतावनी दी गई है।

गुरुवार को शहर में भारी बारिश हुई, जिससे शहर में शाम को 5.6 मिमी, लोहगांव में 6.2 मिमी बारिश दर्ज हुई। मौसम विभाग मुंबई (mumbai) की ओर से पुणे जिले के लिए गुरुवार (22 तारीख) को रेड अलर्ट जारी किया। जिले के विभिन्न तालुकों में भारी बारिश से नुकसान हुआ है। इस बीच, शुक्रवार को जिले में मध्यम बारिश की चेतावनी दी गई है। इसके बाद छिटपुट बारिश की संभावना है।

Pune Crime | पुणे के आंबेगांव पठार में 16 वर्षीय लड़की के साथ बलात्कार, फोटो वायरल करने की धमकी 

एक नाबालिग लड़की के साथ बलात्कार (rape) कर उसकी फोटो वायरल (Photo viral) करने की धमकी देने की घटना (Pune Crime) सामने आई है।  इस मामले में पीड़ित लड़की ने खड़क पुलिस स्टेशन (khadak police station) में शिकायत दर्ज कराई है।  इसके बाद पुलिस ने आरोपी पर पॉस्को (Posco) के तहत केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार (Arrested) कर लिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी और पीड़ित 16 वर्षीय लड़की की एक-दूसरे से पहचान थी।  आरोपी ने पीड़ित लड़की को शादी करने का भरोसा देकर उसके साथ जबरन प्राकृतिक और अप्राकृतिक बलात्कार किया।  इसके बाद उसने लड़की को नग्न तस्वीर भेजने के लिए कहा।  इसके बाद आरोपी ने लड़की की नग्न तस्वीर वायरल करने की धमकी देने के साथ गाली-गलौज की।  इतना ही नहीं लड़की को मारा भी।  आगे की जांच महिला सहायक पुलिस इंस्पेक्टर म्हस्के कर रही है।