Pune Ring Road | पुणे : रिंगरोड प्रभावितों को तत्काल मिलेगा मुआवजा

पुणे, 24 अगस्त : Pune Ring Road | रिंगरोड (Ring Road) के भूमि अधिग्रहण के लिए 250 करोड़ का फंड  महाराष्ट्र राज्य सड़क विकास बोर्ड (Maharashtra State Road Development Board) को ट्रांसफर किए जाने की जानकारी  मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (CM Eknath Shinde) ने विधिमंडल में दी। इसके अनुसार जिलाधिकारी कार्यालय (District Magistrate Office) द्वारा नियुक्त भूमि अधिग्रहण अधिकारी (Land Acquisition Officer) और  एमएसआरडीसी (MSRDC) के इंजीनियर ने मिलकर बैंक में ज्वाइंट अकाउंट ओपन किया है। ऐसे में संबंधित भूमि अधिग्रहण अधिकारी से मांग होने पर संबंधितों के बैंक अकाउंट में मुआवजे की रकम ट्रांसफर की जाएगी । अब प्रोजेक्ट प्रभावित लोगों को तत्काल मुआवजा मिलने का रास्ता साफ हो गया है। (Pune Ring Road)

 बजट अधिवेशन में  एमएसआरडीसी के  रिंगरोड (Pune Ring Road) के भूमि अधिग्रहण के लिए 1500 करोड़ का फंड मंजूर किया गया था। इसमें से मानसून अधिवेशन में 250 करोड़ रुपए का फंड   एमएसआरडीसी को  प्रत्यक्ष रूप से ट्रांसफर किया गया है। रिंगरोड के प्रोजेक्ट (Ring Road Project) की  नगर विकास विभाग (Urban Development Department) के जरिए  मूल्यांकन प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। इसके अनुसार जिला प्रशासन ने रजिस्ट्रेशन व स्टाम्प ड्यूटी विभाग के जरिए गांव की जमीन की कीमत में अंतर को दूर कर कीमत निश्चित की है। जिलाधिकारी डॉ. राजेश देशमुख (District Magistrate Dr. Rajesh Deshmukh) ने मावल तालुका के उर्से और  हवेली तालुका के  मुरकुटेवाडी गांव में कीमत  निश्‍चित की है। इस पर आपत्ति और सुझाव की प्रक्रिया अपनाई गई है।

इसकी रिपोर्ट तैयार कर उर्से गांव के लिए 99 लाख रुपए जबकि मौ. मुरकुटेवाडी के लिए  एक करोड़ 32 लाख रुपए की मांग की गई है। यह जानकारी  एमएसआरडीसी के अधीक्षक इंजीनियर  राहुल वसईकर (Rahul Wasaikar) ने दी।

जमीन का क्षेत्रफळ, तय की गई कीमत और प्रभावित क्षेत्र, प्रभावितों की संख्या और भूमि अधिग्रहण अधिकारियों द्वारा संबंधित गांव के लिए मांगे गए फंड के डॉक्युमेंट्स की  एमएसआरडीसी द्वारा जांच की जाएगी। जांच पूरी होने के बाद यह फंड भूमि अधिग्रहण के लिए नियुक्त स्थानीय उपजिल्हाधिकारी और एमएसआरडीसी के इंजीनियर के ज्वाइंट अकाउंट में ट्रांसफर किए जाने की जानकारी  वसईकर ने दी है।

Pune Crime | ऑनलाइन कर्ज लेना युवती को पड़ा महंगा; झेलनी पड़ी बदनामी

CM Eknath Shinde | पुणे शहर में रिंग रोड के भूमि अधिग्रहण के लिए MSRDC को 250 करोड़ रुपये वितरित, मुख्यमंत्री ने सभागृह में दी जानकारी