Pune Crime | पुणे के कोथरुड में चरित्र पर संदेह कर पति ने पत्नी के मोबाइल में स्पाई ऐप एंड रिकॉर्डर सॉफ्टवेयर  डाउनलोड किया , आगे हुआ ऐसा कुछ कि मामला

पुणे, 15 सितंबर : Pune Crime | अपने विरोधियों की जानकारी हासिल करने के लिए इजरायली टेक्नोलॉजी पेगासस (israeli technology pegasus) नाम स्पाईवेयर के कारण फ़िलहाल भारत सहित कई देशों में विवाद चल रहा है।  इस पर  विवाद हो फिर भी अब पुणे एक पति ने संदेह के आधार पर अपनी पत्नी की गोपनीय जानकारी हासिल करने के लिए इसी तरह का  सॉफ्टवेयर 8 वर्षों से इस्तेमाल करने की जानकारी (Pune Crime) सामने आई है।  इस बात की जानकारी मिलने पर पत्नी को झटका लगा है।  वह सीधे पुलिस स्टेशन गई और पति के खिलाफ केस दर्ज  करा दिया है।

कोथरुड पुलिस ने इस मामले में छेड़छाड़ सहित इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी कानून के तहत बाणेर में रहने वाले 37 वर्षीय पति के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।  इस मामले में कोथरुड शिवतीर्थ नगर में रहने वाली 34 वर्षीय महिला ने कोथरुड पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है।  यह घटना 23 दिसंबर 2013 से 5 मई 2017 के दौरान घटी।
इस मामले में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता और आरोपी पति पत्नी है।  शिकायतकर्ता से उसका पति बार-बार पैसे मांगता था।  इसे लेकर उनके बीच विवाद था।  साथ ही वह पत्नी के चरित्र पर संदेह भी करता था।  इसे लेकर वह पत्नी के साथ गाली-गलौज और मारपीट करता था।  शिकायतकर्ता को उसके पति ने 2013 में एक मोबाइल गिफ्ट किया था।  इस मोबाइल में स्पाई ऐप एंड रिकॉर्ड नामक ऐप पहले से डाउनलोड किया गया था।  इस ऐप के जरिये वह पत्नी की सारी गोपनीय जानकारी अपने लैपटॉप और मोबाइल पर लेता था।  कोथरुड पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।  पुलिस इंस्पेक्टर बडे मामले की जांच कर रहे है।

 

Pune | पुणे के जेजुरी में चाचा-भतीजे के गैंग दवारा मुलशी पैटर्न से  कब्जाई 113 एकड़ जमीन मुक्त कराई

Pune | भाजपा विधायक गोपीचंद पडलकर (Gopichand Padalkar) हमेशा राष्ट्रवादी कांग्रेस के अध्यक्ष शरद पवार (Sharad Pawar) और उनके परिवार पर निशाना साधते है।  खास बात यह है कि कुछ महीने पहले जेजुरी किले में जेजुरी मंदिर (Jejuri Temple) में बने अहिल्याबाई होलकर के पुतले का अनावरण को लेकर भी उन्होंने बड़ा विवाद किया था।  इसके बाद अब जेजुरी मंदिर (Pune) के जमीन को लेकर सुप्रीम कोर्ट (Supreme court) के निर्णय पर आभार जताते हुए फिर से पवार  परिवार पर हमला करते नज़र आ रहे है।