Pune | प्रधानमंत्री के प्रति आभार जताने वाला पुणे से 200 पत्र  भेजा गया  ; अधिकांश पत्रों  में मोदी के काम की तारीफ 

पुणे (Pune News) : Pune | कोरोना काल में मोदी सरकार  (Modi government) ने आम नागरिकों  के लिए कई योजनाओं की घोषणा की थी।  इस पर अमल होने के बाद योजना का लाभ भारतीयों को मिला।  इसे देखते हुए पुणे (Pune) के गोखले नगर क्षेत्र के नागरिकों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) के प्रति आभार प्रकट करने वाला 200 पत्र (Letter) भेजा है।

पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर (Prakash Javadekar) के हाथों इन पत्रों को पोस्ट किया गया।  इस मौके पर संयोजक पुणे शहर उपाध्यक्ष योगेश बाचल (Yogesh Bachal), शिवाजीनगर अध्यक्ष सतीश बहिरट, प्रभाग अध्यक्ष लक्ष्मण (अण्णा ) नलावडे, नगरसेवक प्रभाकर पवार, किरण ओरसे , रोहित लिंबोले, रामु धनगर, रमेश भंडारी, सर्जेराव धोत्रे, स्नेहल ढावरे, युवराज गाटे, रवि जाधव, ईश्वर बनपटटे, शैलेश चलवादी उपस्थित थे।

 

अधिकांश पत्रों में प्रधानमंत्री मोदी के आज तक किये गए कार्यों की प्रशंसा की गई है।  साथ ही मुफ्त अनाज वितरण, घर-घर जाकर वैक्सीनेशन (Vaccination) और महिलाओं के नाम पर जनधन खातों को लेकर मोदी को इन पत्रों के जरिये धन्यवाद दिया गया है। इन पत्रों के जरिये स्वास्थ्य क्षेत्रों के लिए और काम करने की जरूरत बताई गई है।  पत्र लिखने वालों में भाजपा (BJP) के समर्थकों के अलावा कई सामान्य लोग भी शामिल है।


वैक्सीनेशन की मुहिम और तेज़ करनी होगी

देश में कोरोना का संक्रमण (Corona infection) कम होने लगा है।  इसके साथ ही वैक्सीनेशन में तेज़ी लाने की शुरुआत की गई है।  देश में अब तक 30% लोगों (29. 1 करोड़ ) ने दूसरा डोज (Vaccine Second Dose) ले लिया है।  जबकि 70. 7 करोड़ लोगों ने वैक्सीन का पहला डोज (Vaccine First Dose) लिया है।  वर्ष के आखिर तक पूरी आबादी को वेक्सीनेट करने का लक्ष्य सरकार ने रखा है. लेकिन जानकारों की राय है कि इसके लिए वैक्सीनेशन और तेज़ करनी होगी।
 100 करोड़ डोज देने वाला भारत दुनिया का दूसरा देश है।  चीन ने यह लक्ष्य जून में ही पूरा कर लिया था।  278 दिनों में यह चरण पूरा किया गया है। इसका अर्थ यह हुआ कि देश में हर दिन 30 लाख लोगों को वैक्सीन (Vaccination) दी गई।  लेकिन जनवरी से यह आंकड़ा कम ज्यादा हो रहा है।

 

 

Chhath Puja | आस्था के महापर्व छठ पर भी कोरोना का असर, कुछ लोग घाट पर करेंगे तो कुछ घर पर ही करने को मजबूर