Pune | पुणे के पूर्णानगर में 5 करोड़ की कीमत का तैरता सोना जब्त, आखिर क्या है ये मामला  ? 

पुणे (Pune News), 30 अगस्त : सोना से अधिक महंगा समझे जाने वाले व्हेल मछली (whale Fish) की उल्टी की तस्करी का मामला पुणे (Pune) में सामने आया है। पुणे वन विभाग (Pune Forest Department) ने इस मामले में कार्रवाई कर इस उल्टी को जब्त कर लिया है। इस उल्टी (whale fish vomit) की कीमत 5 करोड़ रुपए होने की जानकारी मिली है। इस मामले (Pune) में 6 लोगों को गिरफ्तार (Arrest) किया गया है। पुणे वन विभाग ने यह पहली बड़ी कार्रवाई की है।

 

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार एम्बरग्रीस (Ambergris) एक ऐसा पदार्थ है जो स्पर्म व्हेल मछली के पेट में तैयार होता है।  एम्बरग्रीस समुद्र की लहरों में कई बार तैरता हुआ मिल जाता है। पिछले कुछ दिनों में एम्बरग्रीस की तस्करी (ambergris smuggling) करने की कई घटनाएं देश में सामने आई आई है। इस तरह के मामले का पुणे वन विभाग (Pune Forest Department) ने पिंपरी चिंचवड़ (Pimpri Chinchwad) के पूर्णानगर (Purnanagar) से खुलासा किया है।

पूर्णानगरी में व्हेल की उल्टी की बिक्री करने के लिए अज्ञात के आने की जानकारी मिली थी। इस जानकारी के आधार पर सहायक वन संरक्षक, पुणे वन विभाग, वन परिक्षेत्र अधिकारी ने वन कर्मचारी को फ़र्ज़ी ग्राहक (fake customer) के रूप से भेजा था।  इस मामले में आरोपी मुहमदनइन  मुटमतअली चौधरी (Muhammedin, Mutmatali Choudhary), योगेश्वर साखरे (Yogeshwar Sakhre), अनिल कामठे (Anil Kamthe), कृष्णात खोत ( Krishnat Khot), ज्योतिबा जाधव (Jyotiba Jadhav), सुजाता जाधव (Sujata Jadhav) को गिरफ्तार किया गया है। ये सभी आरोपी व्हेल मछली की उल्टी बिक्री करते रंगेहाथ पकडे गए है।  इस उल्टी का इस्तेमाल परफ्यूम बनाने के लिए किया जाता है।

पुणे वन विभाग ने पूर्णानगर में 3 किलो व्हेल मछली का उल्टी जब्त किया गया है।  इसके साथ ही एक मारुती स्विफ्ट भी जब्त किया गया है। यह कार्रवाई पुणे वन विभाग (Pune Forest Department) के उप वनसंरक्षक राहुल पाटिल (Rahul Patil) के  मार्गदर्शन में मयूर बोठे, प्रदीप संकपाल, महेश मेरगेवाड, विजय शिंदे, सुरेश बर्ले, रामेश्वर तेलंग्रे, महादेव चव्हाण, गणेश पाटिल ने की।

 

 

 

Pune Crime | पुणे के खेड़ में अघोरी कृत्य ! वंश को दीपक चाहिए इसलिए तांत्रिक के कहने पर महिला को निर्वस्त्र कर शरीर पर लगाया भस्म, हल्दी-कुंकुम

Pune | पुणे में ‘पीएमपी’ से लगे धक्के में लड़की की मौत