बारिश बनी आफत: पेड़ गिरने से महिला घायल, कई गाड़ियां क्षतिग्रस्त

पुणे/ समाचार ऑनलाइन
लगातार हो रही बारिश के चलते पुणे की मॉडल कॉलोनी में एक पेड़ गिर गया। पेड़ की चपेट में आने से एक महिला ज़ख़्मी हुई है, जबकि कई गाड़ियों को भी नुकसान पहुंचा है। यह हादसा मंगलवार शाम 4 बजे के करीब हुआ। पेड़ की चपेट में आने से तीन फोर-व्हीलर और चार टूव्हीलर क्षतिग्रस्त हो गए हैं। हादसे में घायल हुई महिला का नाम अनिता बोरा। उन्हें इलाज के लिए एमजेएम अस्पताल में भर्ती किया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, अनिता बोरा सड़क किनारे खड़ी अपनी कार में बैठने जा रही थीं, तभी अचानक पेड़ गिर गया। जिसकी चपेट में आने से वो मामूली रूप से घायल हो गईं। हादसे के बाद दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर पेड़ को हटाया।