Rainfall in Thane | ठाणे में 3 दिनों से बारिश का कहर, तालाब का पानी सड़क पर ; उल्हासनगर में हुई 400 मिमी बारिश

 

ठाणे, 19 जुलाई : (Rainfall in Thane) पिछले तीन दिनों से ठाणे में बारिश ने कहर बरपा रखा है।  ठाणे शहर सहित जिले में बारिश ने लोगों की नींद उड़ा रखी है।  इसकी वजह से ठाणे (Rainfall in Thane) के कई निचले इलाकों में बारिश का पानी भर गया है।  जबकि ठाणे के नजदीक मासुंदा तालाब ओवरफ्लो (Masunda Pond Overflow) कर रहा है।  इस वजह से शहर में बाढ़ (Flooding) जैसी स्थति पैदा हो गई है।  ठाणे मनपा के मुख्यालय के बाहर घुटनों तक पानी जमा है।  इस वजह से शहर के नागरिकों का जनजीवन प्रभावित नज़र आ रहा है।

इसके अलावा हाजुरी, राम मारुति रोड, कासारवडवली, वागले इस्टेट, नौपाडा, जांभाळी नाका, पिसे, मानपाडा के कुछ हिस्सों  और ठाणे पश्चिम का  बाजार पानी के नीचे चला गया  है।  साथ ही ठाणे शहर से सटी शिल डायघर हाईवे पानी के नीचे चली गई  है।  पिछले तीन दिनों से यह हाईवे पानी के नीचे है।  इसकी वजह से सड़क पर वाहनों की लंबी कतारे देखने को मिल रही है।  जबकि कई जगहों पर सड़क पर पानी जमा होने की वजह से ट्रैफिक रूट बदला गया है।  लेकिन रूट बदलने  के बाद भी कई जगहों पर ट्रैफिक जाम लगने की तस्वीरें सामने आ रही है।

इसके साथ ही दिवा शिल चौक से मुंब्रा खान कम्पाउंड तक पूरा हाईवे पानी के नीचे चली गई  है।  इसकी वजह से काफी समय से यहां पर ट्रैफिक सेवा बंद है।  अभी भी ठाणे शहर में पानी का जोर बना हुआ है।  अगर इसी तरह बारिश जारी रहती है तो 26 जुलाई 2005 जैसी स्थिति पैदा होने की आशंका जताई जा रही है।  फ़िलहाल मुंब्रा शहर के आवासीय क्षेत्र में पानी की मात्रा बढ़ने लगी है।  ऐसे में स्थिति हाथ से बाहर जाने की आशंका बढ़ गई है।

भारतीय मौसम विभाग दवारा जारी जानकारी के अनुसार पिछले 24 घंटे में ठाणे जिले में रिकॉर्ड बारिश दर्ज की गई है।  केवल उल्हासनगर परिसर में 400 मिमी बारिश दर्ज की गई है।  इसके साथ-साथ शहापुर में 200 मिमी, कल्याण में 180 मिमी, भिवंडी में 155 मिमी और मुरबाड में 56 मिमी बारिश दर्ज की गई है.