Rajesh Tope | कोरोना की तीसरी लहर की ओर बढ़ रहा महाराष्ट्र? सिनेमा हॉल, नाट्यगृह, मंदिर बंद होंगे? स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने दी चेतावनी

जालना : Rajesh Tope | राज्य में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या तेजी से बढ रही है। कल राज्य में 36 हजार कोरोना संक्रमित मिले हैं। स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे (Rajesh Tope) ने कहा कि अब राज्य धीरे-धीरे तीसरी लहर की ओर बढ़ रहा है। मुंबई सहित राज्य में कोरोना मरीजों की संख्या बहुत तेजी से बढ़ रही है। इस पृष्ठभूमि पर राजेश टोपे ने लोगों से अपील की है कि वे अपना ध्यान रखें।

राजेश टोपे ने कहा कि अभी लागू किए गए प्रतिबंधों का पालन करना अनिवार्य है, अगर इसका पालन नहीं  किया गया तो एफआईआर दर्ज करने चाहिए। इसके अलावा प्रतिबंध सख्त करने पड़ेंगे, ऐसी चेतावनी भी दी। मास्क नहीं है तो जुर्माना वसूले, भीड़ को रोके ऐसा आदेश प्रशासकीय अधिकारी को दिए जाएंगे। कोरोना मरीजों की संख्या बढ़े तो घबराए नहीं। जिस समय लोगों को किसी चीज की जरूरत की आवश्यकता नहीं , उस समय प्रतिबंध लगाए जा सकते हैं क्या, इस बारे में मुख्यमंत्री के पास प्रस्ताव भेजा गया है। इस पर फैसला लेंगे, ऐसा भी राजेश टोपे ने कहा है।

सिनेमा हॉल, नाट्यगृह, मंदिर पर रोक लगाने की जरूरत नहीं

देश में कोरोना मरीजों का विस्फोट हुआ है, 8 दिनों में 1 लाख 17 हजार मरीज मिले हैं। इसके लिए भीड़ को रोकना जरूरी है। इससे संक्रमण कम होंगे। सिनेमा हॉल, नाट्यगृह, मंदिर पर तत्काल प्रतिबंध लगाने का प्रस्ताव नहीं है, अगर जरूरत पड़ी तो प्रतिबंध लगाए जाएंगे, लेकिन इन जगहों पर होनेवाली भीड- को रोकने के लिए कदम उठाने की जरूरत है, ऐसा टोपे ने कहा।

धारावी में फर्जी प्रमाणपत्र देनेवाली गैंग पकड़ी गई

धारावी में 1 हजार रुपये में वैक्सीन का सर्टिफिकेट देनेवाली टोली पकड़ी गई है। उनके ऊपर सरकार की ओर से सख्त कार्रवाई की जाएगी, ऐसा भी टोपे ने कहा। मुख्यमंत्री और राष्ट्रवादी के अध्यक्ष शरद पवार के बीच बैठक होने की जानकारी टोपे ने दी। लेकिन अंतिम फैसला मुख्यमंत्री लेंगे, ऐसा भी टोपे ने कहा है। मुख्यमंत्री के पास प्रस्ताव भेजने के बाद उसपर मान्यता मिलने के बाद ही नोटिफिकेशन जारी किया जाता है, ऐसा भी राजेश टोपे ने कहा है।

 

Corona Restrictions in Maharashtra | स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने दी चेतावनी; कहा- अभी प्रतिबंध का पलन करें, नहीं तो…

Pune Crime | पुणे में फर्जी पुलिस ने 70 साल के वरिष्ठ नागरिक को लगाया चूना; शुक्रवार पेठ की घटना

NEET-PG OBC Reservations | सुप्रीम कोर्ट का फैसला! मेडिकल कोटे में ओबीसी आरक्षण को मंजूरी; EWS 10 % आरक्षण को भी ग्रीन सिग्नल