रानू मंडल को हिमेश के बाद अब कुमार सानू का मिला ऑफर

मुंबई : समाचार ऑनलाइन – वो कहते है न किस्मत बदलते देर नहीं लगती। ऐसा ही वाकया रानू मंडल के साथ हुआ है। रानू चंद दिन पहले तक स्टेशन में भीख मांगकर अपना रोजी-रोटी का जुगाड़ करती थी। लेकिन सोशल मीडिया ने उनकी तक़दीर बदल दी। सोशल मीडिया पर उनके गाने सुन बॉलीवुड सिंगर और एक्टर हिमेश रेशमिया रानू मंडल के दीवाने हो गए। हिमेश ने रानू से न सिर्फ संपर्क किया बल्कि उन्हें अपने एल्बम में गाने का भी मौका दिया। जिसके बाद से रानू आम से खास बन गयी है।

हिमेश के बाद अब रानू के साथ कई लोग काम करने को बेताब हैं। हाल ही में रानू मंडल पर दिग्गज संगीतकार कुमार सानू का रिएक्शन आया है। सानू ने अपनी एक एल्बम की लॉन्च पर मीडिया से बात की। सानू ने बीते दिन दुर्गा पूजा पर अपने एल्बम के लॉन्च के दौरान रानू मंडल की खूब तारीफ की।  उन्होंने मीडिया के सामने कहा कि ‘अगर कोई नया गायक आता है तो हमें खुशी होती है। रानू अच्छा काम करती हैं, तो उन्हें एक पहचान मिलेगी। अगर प्रस्ताव मिला तो, मैं उनके साथ जरूर गाऊंगा।’

इंटरनेट सेंसेशन रानू मंडल का नाम हर तरफ छाया हुआ है। रानू ने अपने पहले गाने तेरी-मेरी… के हिट होने के बाद से ही उन्हें सिंगगिंग के कई ऑफर मिल रहे हैं। हिमेश रेशमिया के बाद अब मशहूर सिंगर कुमार सानू ने रानू मंडल के साथ गाना गाने की ख्वाहिश जताई है।

visit : punesamachar.com