पुणे : समाचार ऑनलाइन – 1991 में शुरू हुआ रेसिडेन्सी क्लब पुणे का महत्वपूर्ण सांस्कृतिक स्थल है। 1992 साल से रेसिडेन्सी क्लब द्वारा अपने क्षेत्र में अनुकरणीय कार्यों करने वाले विभिन्न क्षेत्रों के विख्यात एवं नामांकितों को पुणे प्राइड अवार्ड से सम्मानित किया जाता है। विभिन्न क्षेत्रों जैसे खेल, कॉर्पोरेट, कला और शिक्षा जैसे क्षेत्रों में महत्वपूर्ण कार्य करने वाले सम्मानिय हस्तियों को यह विशेष सम्मान दिया जाता है।
7 जनवरी 2020 को पुरस्कार समारोह –
इस साल के पुणे प्राईड अवार्ड रेसिडेन्सी क्लब के अनुभवी और नामित सलाहकार बोर्ड की समिति द्वारा चयनित 7 प्रतिष्ठित लोगों को दिए जाएंगे। यह पुरस्कार समारोह 7 जनवरी 2020 को आयोजित किया जा रहा है। इसकी जानकारी प्रेस सम्मेलन में दी गई।
शेखर गुप्ता के हाथों दिए जाएंगे पुरस्कार –
मुख्य अतिथि पद्मभूषण शेखर गुप्ता (प्रसिद्ध पत्रकार, संस्थापक और संपादक द प्रिंट एंड होस्ट के प्रमुख , एनडीटीवी 24 * 7 पर वॉक द टॉक के लिए विख्यात) के हाथों यह पुरस्कार दिए जाएंगे।
नितिन देसाई को दिए जायेंगे लाइफटाइम अचीव –
लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड नितिन देसाई को प्रदान किया जाएगा। नितिन देसाई ने अपना पूरा जीवन ग़रीबों और ज़रूरतमंदों को शिक्षा, चिकित्सा और दान के क्षेत्र में समर्पित कर दिया है। वह देसाई ब्रदर्स के अध्यक्ष एवं प्रबंध निर्देशक है साथ ही वे विख्यात अचार और मसालों का ब्रँड मदर्स रेसिपी के मालिक भी है। प्रदीप भार्गव को उद्योग में उनके अनुकरणीय कार्य और समर्पण के लिए कॉर्पोरेट श्रेणी में पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। वे कमिंस के साथ ही सीआईआई के सक्रिय सदस्य और एमसीसीआईए के अध्यक्ष भी है।
पुरस्कार समारोह में रेसिडेन्सी क्लब उन बहादुर सैनिकों के बलिदान को याद करेगा जिन्होंने देश की सेवा और सुरक्षा के लिए अपने जान की बाजी लगाई। देश की सेवा के लिए विरगती को प्राप्त हुए बहादुर वीर सैनिकों की पत्नियों को इस कार्यक्रम में सिलाई मशीनें भेंट दी जाएगी।
पुरस्कारों की सूची निम्नानुसार है –
लाइफ टाइम: नितिन देसाई
कॉर्पोरेट; प्रदीप भार्गव
सामाजिक कार्य: रितु छाबरिया
कला और संस्कृति: मुरली लाहोटी
शिक्षाविद: प्रोफेसर उत्तम भोइटे
खेल: नितिन कीर्तने
सहायक बोर्ड सदस्य –
आर.के. अग्रवाल- (अध्यक्ष ब्रम्हाकार्प ग्रुप)
डॉ .एस.बी. मुजुमदार (अध्यक्ष)
विठ्ठल मनीयर
कर्नल संभाजी पाटिल (रिटायर्ड)
सबीना संघवी
पद्मश्री. लीला पूनावाला
डॉ. के. एच. संचेती (उपाध्यक्ष)
वी.एम. मस्के
मोहन आगाशे
चंदू बोर्डे
हर्षद निंबाळकर
visit : punesamachar.com