Restrictions in Maharashtra | आज रात से महराष्ट्र में सख्त प्रतिबंध? सरकार और टास्क फोर्स की बैठक समाप्त

मुंबई : Restrictions in Maharashtra | कोरोना और कोरोना के नए ओमीक्रॉन वेरियंट वायरस ने राज्य की चिंता बढ़ा दी है। राज्य में रोजाना कोरोना संक्रमित मरीजों (coronavirus) की संख्या बढ़ रही है। इस पृष्ठभूमि पर पहले ही राज्य सरकार ने कुछ प्रतिबंध लगाए हैं। इस  बीच रोजाना कोरोना संक्रमित मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए राज्य में सख्त प्रतिबंध लगाने की तैयारी शुरू है। इस बारे में आज सुबह ही राज्य सरकार और टास्क फोर्स (Task Force) की बैठक हुई है। आज रात से राज्य में नए नियमावली जारी होने की संभावना है।

बुधवार को  राज्य के उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने मंत्रालय में तत्काल बैठक बुलाई है। इस बैठक में महत्वपूर्ण फैसले लिए गए हैं। इसलिए यह निर्णय रात में जारी करने की संभावना है। तत्काल राज्य में लॉकडाउन नहीं लेकिन सख्त प्रतिबंध लगाए जाने की चर्चा है। वही राज्य के सरकारी कर्मचारियों की उपस्थिति 50 से 75 प्रतिशत पर लाने की संभावना है। संभव हो तो प्राइवेट ऑफिस वर्क फ्रॉम होम लागू कर सकता है। दुकान, होटल, रेस्टोरेंट के समय में कमी करने की चर्चा है। इस तरह की अन्य बातों पर विचार किया गया है। इसलिए अब मुख्यमंत्री से चर्चा कर इस बारे में फैसला लिया जाएगा।

अभी राज्य में सुबह 9 से शाम 7 बजे तक जमावबंदी है। लेकिन अभी राज्य में बढ़ रहे कोरोना की पृष्ठभूमि पर राज्य सरकार बड़ा कदम उठाने की तैयारी में है। इसलिए अब राज्य में रात से किस तरह के नियम लागू किए जाएंगे? इस पर सबकी नजर है।

 

Pune Crime | होटल व्यावसाय में 55 लाख की ठगी, पुणे में रवि अण्णा दांडोली और रमेश भंडारी पर FIR

Pune Crime | पुणे पुलिस ने ‘कालीचरण महाराज’ को किया गिरफ्तार, टीम रायपुर से पुणे की ओर रवाना

Maharashtra Police | राज्य के 4000 पुलिस कर्मचारियों ने Email के माध्यम से ठाकरे सरकार से की ‘यह’ मांग