खुलासा! गे-सेक्स पार्टनर ने की थी इसरो साइंटिस्ट की हत्या

नई दिल्ली : समाचार ऑनलाइन – भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के एक वैज्ञानिक एस. सुरेश की हत्या कर दी गई थी। सुरेश की बॉडी एक अक्टूबर को हैदराबाद के उनके फ्लैट में मिली थी। एस सुरेश 56 साल के थे। हैदराबाद के अमरप्रीत इलाके में अन्नपूर्णा अपार्टमेंट में अकेले रहते थे। इस हत्याकांड में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। साथ ही मामले में एक आरोपी की गिरफ्तार की है, जिसकी पहचान 39 वर्षीय जनगामा श्रीनिवास के रूप में हुई है। जनगामा एक प्राइवेट पैथोलॉजी लैब का लैब टेक्नीशियन है।

सुरेश कुमार की हत्या के बाद मामले की जांच के लिए पुलिस ने तीन टीमें बनाई थी। पुलिस जांच और फोरेंसिक सबूत में पाया गया कि सुरेश कुमार की हत्या के लिए 39 वर्षीय जनगामा श्रीनिवास जिम्मेदार है। पुलिस के मुताबिक, इसरो वैज्ञानिक और श्रीनिवास के बीच गे संबंध थे। दोनों के बीच सेक्स के पेमेंट को लेकर विवाद हुआ और श्रीनिवास ने वैज्ञानिक की हत्या कर दी। जानकारी के मुताबिक, 30 अक्टूबर को आरोपी श्रीनिवास चाकू के साथ सुरेश कुमार के घर पहुंचा था। इसके बाद उसने सुरेश कुमार से शारीरिक संबंध बनाए थे और फिर पैसे की मांग की थी। जिसके बाद पैसे को लेकर सुरेश कुमार और आरोपी श्रीनिवास के बीच विवाद हो गया था, जिसके बाद उसने चाकू से सुरेश कुमार पर हमला कर दिया। इस घटना में सुरेश कुमार की मौत हो गई।

हैदराबाद पुलिस कमिश्नर अंजनि कुमार ने कहा, श्रीनिवास हॉस्टल में रहता था। वह सुरेश कुमार के घर अक्सर आता जाता रहता था। कई बार वह उनके घर पर रात में रुकता भी था। बता दें कि सुरेश कुमार पिछले 20 साल से हैदराबाद में रह रहे हैं। उनकी पत्नी भी हैदराबाद में ही जॉब करती थीं, लेकिन साल 2005 में उनका चेन्नई ट्रांसफर हो गया था। सुरेश कुमार का बेटा अमेरिका में रहता है, जबकि बेटी दिल्ली में रहती है।