नये राजनीतिक दल के रूप में रिपाइं (आठवले) का चुनाव आयोग में नाम दर्ज, शहर कार्यकारिणी भंग

  शिवाजीनगर, 6 फरवरी : चुनाव आयोग के पास नई पार्टी के रूप में रिपाइं (आठवले) का नाम दर्ज कराया गया है. नये पार्टी का नाम दर्ज होने ही पार्टी की पुरानी कार्यकारिणी खुद ही भंग हो गई है. पार्टी की तरफ से फिर से सदस्यों का रजिस्ट्रेशन कराया जाएगा. 15 मार्च तक नया शहर अध्यक्ष सहित कार्यकारिणी घोषित की जाएगी. यह जानकारी रिपाइं (आठवले) नेता बालासाहेब जानराव ने दी.

केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले के नेतृत्व में रिपाइं (आठवले) का नाम चुनाव आयोग के पास नाम दर्ज कराया गया है. इसलिए पार्टी की पहले की कार्यकारिणी अपने आप भंग हो गई है. आने वाले समय में पार्टी का पुनर्गठन किया जाएगा. बड़ी संख्या में सदस्यों को पार्टी से जोड़ा जाएगा. 15 मार्च तक सदस्यता की प्रक्रिया पूरी की जाएगी. इसके बाद शहर अध्यक्ष और अन्य पदाधिकारियों की नियुक्ति की जाएगी. पार्टी के शहर अध्यक्ष अशोक शिरोले तब तक प्रभारी अध्यक्ष के रूप में काम करेंगे. यह जानकारी बालासाहेब जानराव ने दी.