दुखद! पत्नी और दो बच्चों की हत्या कर खुद की भी ली जान

नई दिल्ली : पत्नी और दो बच्चों की हत्या कर पति ने खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। यह दुखद घटना दिल्ली के रोहिणी नॉर्थ के नाहरपुर गांव की है। इस घटना से इलाके में खलबली मची हुई है। गुरुवार सुबह यह घटना सामने आई। बड़ा बेटा मूकबधिर तो छोटा बेटा दिव्यांग था। उसके माँ की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। इस वजह से पति पत्नी में रोज झगड़े होते थे। पुलिस को घटनास्थल पर एक सुसाइड नोट मिला है जिसमें लिखा है कि जीवन में कुछ नहीं बचा है, भविष्य अंधकार में है।

मृतक के नाम धीरज यादव (29), पत्नी आरती यादव (28), बेटा हितेन (6) और अथर्व (3) हैं।

धीरज के पिता महासिंग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार उनके दोनो पोते दिव्यांग थे, डॉक्टर ने कहा था कि छोटे बेटे की जिंदगी भर सेवा करनी पड़ेगी। इसलिए धीरज परेशान था। मेरे बेटा परिस्थिति का सामना नहीं कर पाया और अब सबकुछ खत्म हो गया। महासिंग सेना से रिटायर हैं, उन्होने कहा कि दोनो पोते के इलाज में लाखो रुपये खर्च किए। परंतु छोटा बेटा ठीक होने वाला नहीं है इसकी चिंता धीरज को सता रही थी। इसलिए दोनो पति पत्नी में लड़ाई होती थी।

डीसीपी प्रणव तायल ने कहा कि महासिंग का परिवार रोहिणी के नाहरपुर में रहता है। 3 मंजिली इमारत में नीचे वाले फ्लोर पर महासिंग और उनकी पत्नी सुदेश रानी और माँ रहती है। उनका बड़ा बेटा नीरज अपनी पत्नी और दो बच्चो के साथ पहली मंजिल पर रहता है ऐर दूसरी मंजिल पर धीरज अपने परिवार के साथ रहता था। वो अनुबंधित ड्राइवर था। गुरुवार सुबह यह घटना सामने आई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई। दरवाजा तोड़कर पुलिस अंदर गई तो पत्नी आरती का खून से सना मृत शरीर पड़ा हुआ था। वही हितेन और अथर्व भी मृत पड़ा था। धीरज पंखे से लटका हुआ था। प्राथमिक जांच में यह सामने आया है कि धीरज ने पत्नी और दोनो बच्चों की हत्या कर खुद फांसी लगा लिया। रूम से एक चाकू भी जब्त हुआ है।