जिम में शर्टलेस नजर आये सलमान खान, पढ़ाये  नमस्ते और सलाम का पाठ!

मुंबई : समाचार ऑनलाइन  – बॉलीवुड के सुपरस्टर सलमान खान एक बार फिर शर्टलेस नजर आये। दरअसल सलमान ने अपने इंस्टाग्राम पर एक शर्टलेस फोटो शेयर किया है। जिसमें वह मस्कुलर बॉडी में नजर आ रहे है। इस फोटो को शेयर करते हुए सलमान ने एक कैप्शन भी लिखा है। उन्होंने लिखा है कि ‘नमस्कार… हमारी सभ्यता में नमस्ते और  सलाम है! जब #कोरोना वायरस ख़तम हो जाये तब हाथ मिलाओ और गले लगो…. |’

 

 

इस कैप्शन में सलमान ने सबका दिल जीत लिया साथ ही फैंस को कोरोनावायरस से बचने का पाठ भी पढ़ा दिया। इस फोटो को अब तक लाखों लोगों ने लाइक किया है। सलमान की शर्टलेस फोटो देख फैंस काफी खुश है। अब यह तस्वीर सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो रही है। इस तस्वीर में सलमान जीम में बेंच पर बैठे नजर आ रहे है।

 

 

इस दौरान उन्होंने हॉफ पैंट पहन रखा है। क्लीन सेव और मस्कुलर बॉडी में सलमान बेहद हैंडसम लग रहे है। वर्कफ्रंट की बात करें तो सलमान खान जल्द अपनी अगली फिल्म ‘राधे’ और कभी ईद कभी दिवाली में नजर आएंगे।