सैल्यूट! विकलांग होने के बाद भी लॉकडाउन में पुणे पुलिस के कंधे से कंधा मिलाकर ‘राजा’ दे रहा ड्यूटी

पुणे: ग्रामीण क्षेत्र के पगडंडियो से लेकर पुलिस दल के जांच दस्ते तक ऐसी सभी जगहो श्वान(कुत्ते) सभी जगह अपनी इमानदारी के लिए जाना जाता है। कथा, कादंबरी, सिनेमा ऐसे कई माध्यमो के साथ ही आस पास में घटने वाली संकट की परिस्थितियो में कुत्ते की इमानदारी पर मुहर लगी है। साथ ही पुलिस को बड़े-बड़े क्राइम में सबूत इकट्ठा करने में कुत्ते महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। लेकिन एक पैर से विकलांग होने के बाद भी कर्फ्यू के दौरान एक पुलिस के साथ कंधे से कंधा मिलाकर दिन-रात ड्यूटी करने वाले ‘राजा’ पिछले दो दिनो से चर्चा में बना हुआ है।

पुणे शहर के कोरोना लॉकडाउन काल में पुलिस ने कई जगहो पर नाकाबंदी कर गाड़ियों की जांच शुरू है। बंदोबस्त के लिए विशेष अधिकारियो की मदद ली जा रही है। इसमे बालगंधर्व रंगमंदिर स्थित नाकाबंदी में एक विशेष पुलिस अधिकारी भी पुलिस के साथ शामिल हुआ। उसका नाम है ‘राजा’।

पुलिस आयुक्त अमिताभ गुप्ता ने दो दिन पहले पुलिस के साथ कायम दक्ष तीन पैर वाला कुत्ता नाकाबंदी के दौरान हाजिर होने का ट्वीट किया था। उन्होने इसकी बहुत तारीफ की। अभिनेता जॉन अब्राहम ने रिट्वीट करते हुए ट्रायपॉड राजा की प्रशंसा की है।

बालगंदर्भ रंगमंदिर चौक में लगे नाकाबंदी में पुलिस अधिकारी, कर्मचारी के साथ राजा भी शामिल रहता है। यह राजा कहाँ से और कैसे आया, इसकी जानकारी किसी को नहीं है। पुलिस बंदोबस्त पर जब खड़े रहते हैं तो राजा भी उनके साथ खड़ा रहता है। धीरे-धीरे पुलिस भी उसके प्रति आकर्षित हो गई। वे अपने डिब्बे से रोटी साथ ही बिस्कुट खाने के लिए देने लगे। दिन- रात वो पहरेदारी देने लगा। आने-जाने वाले वाहनों पर नजर रखने लगा।

डेक्कन पुलिस थाने के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक मुरलीधर करपे ने कहा कि नाकाबंदी में यह हमारा खास दोस्त बन गया। वह विशेष अधिकारी की तुलना में कहीं कम नहीं पड़ता है। पुलिस आयुक्त गुप्ता के ट्वीटर के बाद कई लोग खास राजा को देखने के लिए बालगंधर्व रंगमंदिर आने लगे और उसकी प्रशंसा कर रहे हैं।