हत्या की धमकी मिलने के बाद विवेक ओबेराय की सुरक्षा बढ़ी

मुंबई : समाचार ऑनलाईन – विवादित ट्वीट के चलते मुश्किलों में घिरे फिल्म अभिनेता विवेक ओबेराय को जान से मारने की धमकी मिली है। उन्हें किसी अज्ञात शख्स ने यह धमकी दी है। धमकी मिलने के बाद ओबेराय की पुलिस सुरक्षा बढ़ा दी गई है। इसी के साथ ही पुलिस ने ओबेराय को धमकी देनेवाले की तलाश भी शुुरू कर दी है।

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन पर आधारित फिल्म में ओबेराय मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। यह फिल्म शुक्रवार को प्रदर्शित होनेवाली है। ओबेराय ने दो दिन पहले लोकसभा चुनाव के एग्जिट पोल को फिल्म अभिनेत्री ऐश्वर्या राय से जोड़कर एक आपत्तिजनक ट्वीट किया था। इस ट्वीट के चलते ओबेराय को काफी अलोचना का सामना करना पड़ा था। यही नहीं ओबेराय को राष्ट्रीय महिला आयोग ने नोटिस भी जारी किया था। बाद में उन्होंने माफी मांग ली थी।