पुणे पुलिस आयुक्त रश्मि शुक्ला के पति आईआरएस अधिकारी उदय शुक्ला का निधन

पुणे समाचार
पुणे पुलिस आयुक्त रश्मि शुक्ला के पति और वरिष्ठ आईआरएस अधिकारी उदय शुक्ला का रविवार को निधन हो गया। वह पिछले कुछ महीनों से बीमार चल रहे थे। उदय शुक्ला मुंबई में पश्चिम रेलवे के आईजी एवं मुख्य सुरक्षा आयुक्त की ज़िम्मेदारी संभाल रहे थे। कुछ महीनों पहले उनके कैंसर से पीड़ित होने की बात सामने आई थी। जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती किया गया था। जानकारी के अनुसार, उन्हें पिछले हफ्ते दिल का दौरा भी पड़ा था, तब से उनकी स्थिति काफी चिंताजनक बनी हुई थी। रविवार दोपहर को उन्होंने आखिरी सांस ली। उदय शुक्ला अपने पीछे अपनी पत्नी रश्मि शुक्ला, बेटा और बेटी को छोड़ गए हैं। उनके निधन की खबर से रेलवे और पुलिस विभाग में शोक की लहर है। उदय शुक्ला स्वभाव से काफी मिलनसार थे। उनके निधन की जानकारी मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने अस्पताल पहुंचना शुरू कर दिया था।

पुणे समाचार की टीम ओर से आईपीएस अधिकारी उदय शुक्ला को भावपूर्ण श्रद्धाजंली।