वरिष्ठ पत्रकार कुलदीप नैयर का निधन

नई दिल्ली। समाचार ऑनलाइन
वरिष्ठ पत्रकार तथा राजनयिक कुलदीप नैयर का बुधवार देर रात निधन हो गया। वह 95 साल के थे और बीते तीन दिनों से खराब सेहत के चलते दिल्ली के एक अस्पताल के आईसीयू में भर्ती थे। बुधवार की रात करीब 12.30 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। आज दोपहर एक बजे लोधी रोड पर स्थित शमशान घाट में उनका अंतिम संस्कार होगा।
कुलदीप नैयर के निधन पर संवेदना व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट में कहा, एमरजेंसी के खिलाफ उनका कड़ा रुख, जनसेवा तथा बेहतर भारत के लिए उनकी प्रतिबद्धता को हमेशा याद रखा जाएगा…। वहीं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीलाल ने दुख जताते हुए ट्वीट किया कि वरिष्ठ पत्रकार कुलदीप नैयर के निधन की बुरी खबर मिली। वह प्रेस की स्वतंत्रता और लोकतांत्रिक मूल्यों के लिए लड़ाई के लिए याद किये जाएंगे। उनके निधन से राष्ट्र को बड़ी हानि हुई है। इनके अलावा केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने भी उनके निधन पर दुख प्रकट किया।
 [amazon_link asins=’B07B6DM75J’ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’f30f50bd-a6a2-11e8-892e-9d85aa2069db’]
बता दें कि दशकों तक पत्रकारिता में सक्रिय रहे नैयर ने भारत सरकार में प्रेस सूचना अधिकारी के पद पर कई वर्षों तक सेवा की थी। 1990 में उन्हें ब्रिटेन में भारत का उच्चायुक्त नियुक्त किया गया। यही नहीं नैयर 25 वर्षों तक ‘द दाइम्स’ लंदन के भी संवाददाता रहे थे। नैयर राज्यसभा के मनोनीत सांसद भी रहे थे।
 [amazon_link asins=’B076H51BL9′ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’fab4ddea-a6a2-11e8-8465-d3aa87d95e98′]
14 अगस्त 1924 को सियालकोट (अब पाकिस्तान) में जन्मे कुलदीप ने अपनी स्कूली शिक्षा भी सियालकोट से ही ली थी। लाहौर से कानून की डिग्री लेने वाले नैयर ने अमेरिका से पत्रकारिता की डिग्री ली थी। वे 80 से अधिक समाचार पत्रों में 14 भाषाओं में कॉलम और ओप-एड लिखते रहे। उन्होंने कई किताबें भी लिखी हैं, जिसमें बिटवीन द लाइन्स, डिस्टेंट नेवर: ए टेल ऑफ द सब कॉन्टीनेंट, वॉल एट वाघा, इंडिया पाकिस्तान रिलेशनशिप आदि शामिल हैं। उन्हें नॉर्थवेस्ट यूनिवर्सिटी की ओर से 1999 में’एल्यूमिनी मेरिट अवार्ड’, रामनाथ गोयनका लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड, सिविक पत्रकारिता के लिए 2014 में प्रकाश कार्डले मेमोरियल अवार्ड से भी सम्मानित किया गया था।