सेवा ऐप का कमाल, 1 लाख से ज्यादा ने दर्ज कराई शिकायत 

पुणे : समाचार ऑनलाईन – शहर के नागरिकों ने पुलिस सेवा ऐप को अपना जबर्दस्त रिस्पांस दिया है। केवल 10 महीनों में करीब 1 लाख 9 हजार लोगों द्वारा विभिन्न पुलिस स्टेशनों में शिकायत दर्ज कराई गई। इनमें से 1 लाख 5 हजार 170 लोगों को सेवा कार्यप्रणाली के जरिये मदद की गई। इसे लेकर नागरिकों ने संतोषजनक प्रतिक्रिया दी है। पुलिस प्रशासन की तरफ से नागरिकों को फायदा हुआ या नहीं यह जांचने के लिए 62 हजार फोन कॉल्स किए गए। जबकि शेष अन्य फोन विभिन्न कॉलेजों के राष्ट्रीय सेवा दल में कार्यरत विद्यार्थियों से ट्रेनिंग ले रहे नागरिकों से ली गई।

यह जानकारी पुलिस उपायुक्त बच्चन सिंह ने पत्रकार-वार्ता में दी। इस मौके पर सुनील पुलारी भी उपस्थित थे।
नागरिकों की शिकायतों को तत्काल रिस्पांस देने के लिए संबंधित पुलिस चौकी सहित थानों को मदद मिली की नहीं। इसकी जांच ऐप के जरिये फोन कर संबंधित लोगों की प्रतिक्रिया रजिस्टर की गई। इसके बाद पुलिस स्टेशन के पुलिस इंस्पेक्टर सहित जांच करने वाले अधिकारियों ने भी शिकायत को लेकर सीधे पुलिस आयुक्तालय से पूछा जाता है। इससे शिकायतकर्ताओं के काम में गति आई है। जिन्हें इससे संतोष नहीं होता है उन्हें फोन कर अपनी शिकायत को लेकर प्रयास करने पर शिकायत के निबटारे में मदद मिलेगी।

नागरिकों के फीडबैके लिए 160 विद्यार्थियों द्वारा किए गए फोनकॉल्स
शहर के विभिन्न पुलिस स्टेशनों के तहत सेवा ऐप के जरिये दाखिल शिकायतों का निबटारा हुआ या नहीं। इसकी जानकारी प्राप्त करने के लिए शहर के विभिन्न कॉलेजों के 160 विद्यार्थियों को ट्रेनिंग दी गई थी। इसके बाद विद्यार्थियों ने शिकायतकर्ताओं को फोन कर पुलिस चौकी सहित अन्य पुलिस स्टेशनों में शिकायतों का निबटारा होने की प्रतिक्रिया विद्यार्थियों ने शिकायतकर्ताओं को दी। इसमें 10 से 12 विद्यार्थियों का गुट तैयार कर हर दिन संबंधित विभाग के 60 शिकायतकर्ताओं को फोन कर प्रतिक्रिया ली गई।