Lockdown के दौरान जुगार खेलनेवाले 9 लोगों पर शिरूर पुलिस की कार्रवाई; 1 लाख 44 हजार का सामान जब्त

शिक्रापुर: लॉकडाउन के दौरान सभी जगह सख्त नियमों की अमलबाजी शुरू है। ऐसे में सरकारी नियमों को ताक पर रख कर जुगार खेलने वाले व्यक्ति पर शिरूर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 9 लोगों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 1 लाख 44 हजार की संपत्ति जब्त की है। यह जानकारी शिरूर पुलिस थाने के पुलिस उपनिरीक्षक गणेश जगदाले ने दी है।

पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार कोरोना संकट की वजह से जिलाधिकारी ने कर्फ्यू का आदेश दिया है। ऐसे में लॉकडाउन के दौरान बिना मास्क के झुंड बनाकर लोग जुगार खेल रहे हैं। यह जानकारी शिरूर पुलिस को मिली थी। इसके अनुसार पुलिस ने तांदली गांवमें घोडनदी किनारे पुराने श्मशान भूमि के पास अचानक छापा मारा। इसमे आरोपी गणेश गायकवाड काष्टी (ता. श्रीगोंदा, जि. अहमदनगर) की दिशा में भाग गया।  उक्त जगह पर गोपीनाथ बबन गायकवाड, प्रकाश विलास डायफोडे, नूरमहम्मद जिम्मूभाई सय्यद (सभी नि. काष्टी, ता. श्रीगोंदा, जि. अहमदनगर), सुभाष एकनाथ खोरे, बाबूलाल याकूब शेख, शामल राजाराम गोवर्धन, निलेश हरीश्चंद बल्लाल, गणेश दत्तू रासकर, राजू गुलाब गायकवाड, (सभी नि. तांदली, ता. शिरूर जि. पुणे) जुगार खेल रहे थे।

इस मामले में पुलिस ने दस आरोपी पर एफआईआर दर्ज किया है और 1 लाख 44 हजार रुपये का माल जब्त किया है। यह कार्रवाई शिरुर पुलिस थाने के पुलिस निरीक्षक प्रवीण खानापुरे के मार्गदर्शन में पुलिस उपनिरीक्षक गणेश जगदाले, पुलिस कांस्टेबल गोरे, विशाल कोथलकर, होमगार्ड धर्मा खराडे, होमगार्ड शेख की टीम ने की है।