Shrimant Bhausaheb Rangari Ganpati | शानदार जुलूस के बाद श्रीमंत भाऊसाहेब रंगारी गणपति का विसर्जन;फूलों की बारिश, कोल्ड फायर की विद्युत आतिशबाजी और ढोल ताशे की गूंज

पुणे : पुणेसमाचार ऑनलाइन – Shrimant Bhausaheb Rangari Ganpati | आकर्षक फुलो से सजे पारंपरिक रथ पर बना रंगशिंग पुष्प का चौघडा और रथावर पर होने वाली कोल्ड फायर की विद्युत आतीषबाजी व साथ ही मर्दाणी खेल, ढोल ताशे की धुन पर करीब दस घंटे से अधिक चली विसर्जन जुलूस के बाद हिंदुस्तान के मान के पहले सार्वजनिक गणपति श्रीमंत भाऊसाहेब रंगारी गणपति विसर्जन हुआ।

 

 

प्रथा और परम्परा के अनुसार शुक्रवार की सुबह मंडई के महात्मा फूले के पुतला पर श्रीमंत भाऊसाहेब रंगारी गणपति ट्रस्ट की तरफ से पुष्पहार पहनाकर इस वैभवशाली विसर्जन जुलूस की शुरुआत हुई। मान के पांचों गणपति को इस ट्रस्ट की तरफ से पुष्पहार अर्पित किया गया। उत्सव प्रमुख व ट्रस्टी पुनीत बालन के हाथो गणपति की आरती होने के बाद रात 11 बजे प्रत्यक्ष रूप से इस जुलूस की शुरुआत हुई। पारंपरिक रथ को विभिन्न फूलों से सजाया गया था। इसके चारों तरफ रणशिंग पुष्प चौघडा लगाया गया था। इस रथ पर कोल्ड फायर के जरिए विद्युत आतिशबाजी की गई थी। इस वजह से इस रथ ने गणेश भक्तो की आंखो में पानी ला दिया।

 

 

शुभ्र सफेद बैलों की जोड़ी इस सजे रथ के सारथी खुद उत्सव प्रमुख पुनीत बालन थे। जुलूस की शुरुआत भाऊसाहेब रंगारी के पुतला विराजमान वाला रथ कर रहा था। इसके साथ साथ शिवयोद्धा मर्दाणी आखाडा के बाल कलाकारों द्वारा लाठी डंडे, तलवारबाजी, भाला फेंक जैसे विभिन्न साहसी खेल का प्रत्यक्ष प्रदर्शन किया जा रहा था। इसके साथ साथ समर्थ, नादब्रम्ह और श्रीराम ढोल ताशे पथक द्वारा वादन किया जा रहा था।

 

लक्ष्मी रोड पर इस विसर्जन जुलूस के आने के बाद विभिन्न जगहों पर परम्परा के
अनुसार भाऊसाहेब रंगारी को पुष्पहार अर्पित कर संबंधित मान के व्यक्ति के हाथों आरती की जा रही थी।
जुलूस मार्ग में जगह जगह नागरिकों की तरफ से पुष्पवर्षा की जा रही थी।
इस रथ पर की गई लाइटिंग के कारण इस रथ की तरफ सारे भक्तो का ध्यान था।
ट्रस्ट के अध्यक्ष संजीव जावळे के साथ सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता जुलूस में शामिल हुए थे।

 

 

पुलिस कमिश्नर के हाथों आरती शनिवार की सुबह 9 बजे तिलक चौक (अलका)
में श्रीमंत भाऊसाहेब रंगारी गणपति बाप्पा के रथ का आगमन हुआ।
यहां पर पुलिस कमिश्नर अमिताभ गुप्ता व मनपा के अतिरिक्त आयुक्त विलास कानडे के
हाथों गणपति बाप्पा की आरती हुई। इस दौरान इस चौक में भक्तो की भारी भीड़ थी।
गणपति बाप्पा मोरया- मंगलमूर्ती मोरया के जयघोष के नारे से चौक
गूंज उठा। इसके बाद इस मार्ग से जुलूस आगे बढ़ा।

 

 

Web Title :- Shrimant Bhausaheb Rangari Ganpati | Immersion of Shrimant Bhausaheb Rangari Ganapati with a spectacular procession

 

 

इसे भी पढ़ें

 

Pune Purandar Airport | एयरपोर्ट प्रभावितों का उपमुख्यमंत्री को ज्ञापन; जमीन नहीं देने पर अडे, प्रस्ताव पास

 

Warina Hussain | अभिनेत्री वरना हुसैन हुई ट्रोलर्स का शिकार अपने गणपती दर्शन करने पर

 

Rain in Maharashtra | अगले 5 दिन मूसलाधार बारिश की चेतावनी, मौसम विभाग ने दी महत्वपूर्ण जानकारी