Sitaram Kunte | सेवानिवृत्ति के बाद सीताराम कुंटे की ‘इस’ महत्वपूर्ण पद पर नियुक्ति

मुंबई : राज्य के मुख्य सचिव सीताराम कुंटे (Sitaram Kunte) मंगलवार को सेवानिवृत्त हुए। मुख्य सचिव के पद का अतिरिक्त कार्यभार अतिरिक्त मुख्य सचिव देबाशीष चक्रवर्ती को सौंपा गया है। वहीं कुंटे (Sitaram Kunte) की तत्काल मुख्य सचिवालय में प्रधान सलाहकार (principal advisor) के पद पर नियुक्ति की गई है।

 

राज्य सरकार ने केंद्र सरकार से मांग की थी कि सीताराम कुंटे (Sitaram Kunte)के कार्यकाल की अवधि तीन महीन के लिए बढ़ाई जाए। हालांकि इस मांग को मान्यता नहीं मिली। उससे पहले चर्चा थी कि कुंटे के कार्यकाल की अवधि तीन महीने के लिए बढ़ाई जाएगी।

 

सूत्रों के अनुसार 1986 बैच के आईएएस अधिकारी चक्रवर्ती (IAS officer chakraborty) को मुख्य सचिव पद का अतिरिक्त कार्यभार दिया है। नए मुख्य सचिव की नियुक्ति करनी है या पूरे समय के लिए मुख्य सचिव पद उन्हें ही देना इस पर जल्द ही मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे (CM उद्धव ठाकरे) फैसला लेंगे।

 

इस दौरान फरवरी अंत तक अर्थात तीन महीने तक देबाशीष चक्रवर्ती (Debashish Chakraborty) सेवानिवृत्त होंगे। वहीं दूसरी ओर कुंटे अब मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार हैं। इससे पहले अजोय मेहता का मुख्य सचिव पद का कार्यकाल खत्म होने के बाद उन्हें मुख्यमंत्री सचिवालय में प्रधान सलाहकार के पद पर नियुक्त किया गया था।

 

 

 

Omicron Variant | नाइजीरिया से पिंपरी-चिंचवड शहर में आए दो लोग कोरोना पॉजिटिव

 

Pune News | रिंगरोड की चौड़ाई तीन तरह की होगी