इसलिए कुणाल पांड्या से मुंबई एयरपोर्ट पर तीन घंटे पूछताछ की गई 

मुंबई, 13 नवंबर : मुंबई इंडियंस के खिलाडी कुणाल पांडया को मुंबई एयरपोर्ट पर रोककर पूछताछ की  गई है। मुंबई इंडियंस टीम आईपीएल का फाइनल जीत कर दुबई से वापस आ गई है।  मुंबई आने के दौरान कुणाल पांडया को मुंबई एयरपोर्ट पर रोक लिया गया था।  करीब तीन घंटे कुणाल पांड्या से पूछताछ की गई।  कुणाल पांड्या ने हीरे जड़ित और अन्य मूल्यवान घड़ी किसी को भी जानकारी दिए बिना लाया था।  इस वजह से यह कार्रवाई की गई।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार 29 वर्षीय कुणाल पांड्या को एयरपोर्ट   पर रोका गया।  इस दौरान उनके पास Audemars Piguet की दो हीरा जड़ित और रोलेक्स की दी घड़ियां कस्टम को बिना कोई जानकारी दिए रखने का आरोप है।  इन घड़ियों की कुल कीमत 1 करोड़ है।

मुंबई इंडियंस की टीम 4. 30 बजे चार्टेड प्लेन से मुंबई एयरपोर्ट पर पहुंची थी।  इस दौरान कुणाल पांड्या से तीन घंटे पूछताछ की गई।  सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार घड़ियां जब किये जाने के बाद कुणाल को जाने की परमिशन दी गई।  यह घड़ियां कस्टम विभाग को सौंप दिया गया है।  अगर ये घड़ियां है तो कुणाल पांड्या को फीस और दंड देना पड़ेगा।