पुणे पुलिस की स्पेशल ब्रांच के गणेश जगताप शौर्य पुरस्कार से सम्मानित

पुणे। सँवाददाता – पुणे पुलिस की स्पेशल ब्रांच (विशेष शाखा) के साहसी पुलिसकर्मी गणेश जगताप को कराड की हुतात्मा अपंग बहुउद्देश्यीय विकास कल्याणकारी संस्था की ओर से शौर्य पुरस्कार से सम्मानित किया गया। कोल्हापुर के शाहू स्मारक भवन में कोल्हापुर के शिवाजी विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ देवानन्द शिंदे औऱ विधायक चंद्रकांत जाधव के हाथों उन्हें यह पुरस्कार प्रदान किया गया।
हुतात्मा अपंग बहुउद्देश्यीय विकास कल्याणकारी संस्था के 18वें स्थापना दिवस पर राज्यस्तरीय चतुर्थ हुतात्मा गौरव पुरस्कार वितरण हालिया संपन्न हुआ। इसमें पुणे पुलिस की स्पेशल ब्रांच के गणेश जगताप को शौर्य पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कोल्हापुर के पुलिस महानिरीक्षक डॉ सुहास वारके, जिलाधिकारी दौलत देसाई, कोल्हापुर मनपा आयुक्त डॉ मल्लीनाथ कलशेट्टी, अक्कलकोट के वटवृक्ष स्वामी समर्थ देवस्थान के अध्यक्ष महेश इंगले, हुतात्मा दूध संघ वालवा, सांगली के चेयरमैन गौरव नायकवाड़ी उपस्थित थे।
गणेश जगताप को उनके उत्कृष्ट कामकाज के लिए पुलिस महानिदेशक मेडल समेत अब तक कुल 265 रिवार्ड मिले हैं। इसके अलावा पांच बार राष्ट्रपति पदक के लिए भी उनकी सिफारिश की गई है। उन्हें अब तक मिले पुरस्कारों में पुणे भूषण, पुणेरत्न, वर्दितील माणुसकी, राजस्तरीय हुतात्मा गौरव पुरस्कार, सामाजिक सुरक्षा गौरव पुरस्कार, लोकमंगल गौरव पुरस्कार, समाज गौरव पुरस्कार, पुलिस मित्र राज्यस्तरीय पुरस्कार, आदर्श सेवा पुरस्कार, पुणे भुषण प्रेरणा, कला उपासक, अक्कलकोट भुषण पुरस्कार का समावेेेश है।