एसआरपीएफ के डीआईजी डॉ. बीजी शेखर को शिवशंभू कीर्तिरत्न सम्मान

पुणे : समाचार ऑनलाइन – भारतीय पुलिस सेवा के वरिष्ठ अधिकारी एसआरपीएफ के डीआईजी डॉ. बी जी शेखर (आईपीएस) को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के न्यू महाराष्ट्र सदन के आंतरिक भव्य प्रांगण में राष्ट्रीय मराठा मिशन द्वारा शिवशंभु कीर्तिरत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया। पुलिस सेवा में अतुलनीय साहसी कार्य तथा भारतीय युवा पिढी के लिए प्रेरणादायी लेखन कार्य हेतु उन्हें राष्ट्रीय मराठा मिशन के संस्थापक संयोजक कमलेश पाटिल के हाथों यह पुरस्कार प्रदान किया गया. इस अवसर पर उद्यमी विष्णु पाटिल, रणजीत ठिपे पाटिल, प्रो. उत्तम कोर्राम, प्रो. पंकज कणसे, प्रो. गोवर्धन, नीलेश देशमुख पाटिल की उपस्थिती रही.

डॉ. शेखर महाराष्ट्र सेवा क्षेत्र में भी पहले व्यक्ति तथा भारतीय पुलिस तथा प्रशासकिय सेवा क्षेत्र में भी पहले व्यक्ति है जिन्होंने क्रीमिनालॉजी के अनुसंधान क्षेत्र में डॉक्टरेट उपाधि प्राप्त की है. उनके साथ अन्य एक सदस्य बंगाल से है जिन्होंने यह डॉक्टरेंट उपाधि प्राप्त की है. डॉ. शेखर अब परिवहन यातायात क्षेत्र में अनुसंधान एवं पीएचडी अध्ययन कर रहे है जिससे राष्ट्रीय यातायात परिवहन क्षेत्र में मानवीय योगदान दे सके. उनके द्वारा अब तक सात किताबें लिखी जा चुकी है. इसमें प्रतिबंध, शोध, प्रतिशोध, प्रबोधिनी संकेत, पोलीस अंमलदारांची कर्तव्य, राणजुही, पोलीस पाटलांची कर्तव्य शामिल हैं। अब युध्दतंत्र में गुरिल्ला युद्धनीति के सरसेनापति संताजी घोरपडे नामक किताब का लेखन कार्य में वे जुटे हैं। यह पुस्तक भारतीय सेना के लिए उपयुक्त साबित होने की आशा है. डॉ. शेखर को राष्ट्रपति सम्मान, यूएन मेडल, बेस्ट डिटेक्शन इन महाराष्ट्र राज्य, 171 रिवार्ड्स और प्रमाणपत्र, डीजीपी गोल्ड मेडल्स आदी सम्मान से गौरवान्वित किया गया है.