प्रधानमंत्री मोदी ने ‘मन की बात’ में जिस किसान की प्रशंसा की थी, उन्होंने थामा कांग्रेस का दामन

अकोला: ऑनलाइन टीम- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात में अकोला के किसान मुरलीधर राउत की सराहना की थी। वे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले की मौजूदगी में कांग्रेस में शामिल हो गए हैं।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले इन दिनों विदर्भ के दौरे पर हैं। वह शुक्रवार को अकोला में थे। उस समय मुरलीधर राउत के होटल मराठा में प्रवेश समारोह संपन्न हुआ था। उनका बालापुर तालुका में पारस फाटा पर होटल मराठा के नाम से है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 16 नवंबर 2016 को मन की बात कार्यक्रम में राउत की तारीफ की थी। राउत ने कई ऐसे लोगों की मदद की थी जिनके पास नोटबंदी के दौरान पैसे नहीं थे। उन्होंने अपने होटल से सड़क पर आने-जाने वालों को मुफ्त खाना दिया था। उनके काम पर प्रधानमंत्री मोदी ने गौर किया था।

मुरलीधर राउत के पास पहले खेत था, लेकिन राष्ट्रीय राजमार्ग के विस्तारीकरण में जमीन चली गई थी। इसका उन्हें भुगतान नहीं मिला। इसलिए उन्होंने अन्य किसानों के साथ आंदोलन किया था जिनकी जमीन चली गई थी। इस मुद्दे को कांग्रेस और राष्ट्रवादी ने हाथो हाथ लिया था।

उन्होंने ग्राम पंचायत का चुनाव भी लड़ा था। वह शेलद गांव के सरपंच थे। उन्होंने अपने गांव में कई सामाजिक गतिविधियां की थीं। उन्होंने आत्महत्या करने वाले किसानों की बेटियों की मुफ्त शादी भी कराई थी। पिछले साल कोरोना काल में भी मुरलीधर राउत ने अपने होटल में कई लड़कियों की मुफ्त शादी की व्यवस्था की थी। उनके इस काम को देखते हुए उन्हे कांग्रेस में लिया गया।