विवेक के रोमांटिक अंदाज से खिला दिव्यांका का चेहरा  

मुंबई | समाचार ऑनलाइन

कलाकार चाहे छोटे पर्दे के हों या बड़े पर्दे के बिज़ी लाइफस्टाइल के चलते परिवार के लिए समय निकालना दोनों के लिए ही मुश्किल हो जाता है। दिव्यांका त्रिपाठी और उनके पति विवेक दाहिया भी इन दिनों काफी व्यस्त चल रहे हैं। विवेक ‘क़यामत की रात’ की शूटिंग में मशगूल हैं, तो दिव्यांका को भी अपने काम से फुर्सत नहीं है, ऐसे में दोनों कई-कई दिन एक-दूसरे का चेहरा भी नहीं देख पाते। लेकिन विवेक ने बीते दिनों कुछ ऐसा किया कि दिव्यांका के चेहरे पर एक बड़ी सी मुस्कान आ गई।

केवल दिव्यांका ही नहीं पूरी इंडस्ट्री विवेक के इस इज़हार-ए-मोहब्बत की सराहना कर रही है। दरअसल, हुआ यूँ कि विवेक अपनी पत्नी दिव्यांका से मिलना चाहते थे और इसके लिए वो जल्दी छुट्टी लेकर वहां पहुँच गए जहाँ दिव्यांका की शूटिंग चल रही थी। हालांकि दिव्यांका विवेक की तरह जल्दी फ्री नहीं हो सकीं, इस वजह से विवेक को कुछ देर इंतजार करना पड़ा, लेकिन इससे उनके चेहरे की ख़ुशी कम नहीं हुई। जब दिव्यांका काम ख़त्म करके उनके पास पहुँचीं तो विवेक ने उन्हें रोमांटिक अंदाज़ में फूल दिया। यह नज़ारा सेट पर मौजूद जिस व्यक्ति ने देखा तालियाँ बजाने से खुद को नहीं रोक सका।

[amazon_link asins=’B0719DWD34,B07171NFZD’ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’7fcf900f-9f96-11e8-88f7-0d34037e42f2′]

विवेक ने एक बार फिर यह दर्शा दिया है कि दिव्यांका उनके लिए कितनी ख़ास हैं। पूरी इंडस्ट्री में विवेक के इस रोमांटिक अंदाज़ की तारीफ हो रही है। वहीं, दिव्यांका भी विवेक को लेकर अपने प्रेम का इज़हार करती रहती हैं। कुछ वक़्त पहले इंस्टाग्राम पर एक फैन ने दिव्यांका से पूछा था कि यदि कोई आपके विवेक को चुरा ले जाए तो? इस पर दिव्यांका का जवाब था ‘छूना नहीं है बस देखना, बस देखना है।