पागल बेटे ने मां की आंख में मारा चाकू- चिंचवड़ परिसर की घटना

चिंचवड: पुणेसमाचार आॅनलाइन

35 साल के मनोरुग्न बच्चे ने अपनी ही मां के दोनों आंख पर चाकू मार कर घायल किया हैं। यह घटना शनिवार को चिंचवड़ परिसर में घटी हैं। इस घटना के बाद मनोरुग्न भाग निकला हैं। सुमन विजय सावंत ऐसा घायल हुइ मां का नाम हैं। और भूपेंद्र विजय सावंत ऐसा मनोरुग्न का नाम हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार दोपहर को सुमन सावंत अपने बेटे के साथ घर मे अकेली थी। बेटे भूपेंद्र ने अपने हात में चाकू लेकर अचानक अपनी मां के आंखों में घुसा दिया। उसके बाद भूपेंद्र घर से भाग निकला। स्थानिक नागरिकों ने महिला को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। कुछ दिनों पहले ही भूपेंद्र को येरवडा पागलखाने से लाया गया था। भूपेंद्र के पिता काम की वजहसे मुंबई में रहते हैं। घटना की जानकरी मिलते ही आज चिंचवड़ पुलिस में मामला दर्ज हुआ है ।